उत्तर प्रदेश
स्वामी मौर्या ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा बैलट पेपर के हिसाब से 304 सीट जीत रही थी सपा

लखनऊ: चुनावों में करारी हार को झेलने के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने सारा दोष EVM पर मढ़ दिया है। उन्होंने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।
BJP सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या हवा का रुख भाप सपा में शामिल हुए थे। वह अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर फाजिलनगर से मैदान में उतरे थे जहां उन्हें अब तक की सबसे करारी हार देखने को मिली। मौर्या को भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने करीब 40 हज़ार वोटो से परास्त किया है।
आपको बता दें कि 2007 से 2022 तक कुशीनगर जिले के अपने पारंपरिक सीट पडरौना से विधायक रहे हैं। 2016 में भाजपा में आने से पहले वह बसपा के साथ थे।