कुछ नया आया क्या

Covid19: ‘निस्वार्थ सेवा कैसे होती है, ये RSS से सीखना चाहिए’- बॉलीवुड एक्टर मनोज़ जोशी

मुंबई : कोरोना संकट में RSS की सेवा पर बॉलीवुड एक्टर मनोज़ जोशी नें जमकर तारीफ़ की है।

देश कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। इसी बीच इस लड़ाई में हरेक ओर से योद्धा लोगों के लिए मसीहा बनकर मदद कर रहे हैं।

इस संकट में दुनिया का सबसे बड़ा मानवता वादी संगठन RSS भी अपने करीब 1 लाख स्वयंसेवकों की सेवा के साथ 10 लाख से अधिक लोगों के भोजन व जरूरती सामग्रियों पहुंचाने का माध्यम बना हुआ है।

संघ की इस सेवा की बहुत लोग दिल खोलकर तारीफ़ भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर मनोज़ जोशी ने भी संघ कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ भाव सेवा को सराहा।

दरअसल RSS की खबरें देने वाले एक ट्विटर हैंडल से कोरोना संकट का तमिलनाडु का एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने स्वच्छताकर्मियों के पैर धोकर उनको सम्मानित किया।

एक्टर मनोज नेंकहा कि “संघ के ऊपर जातिवाद और ऊँच-नीच के भेदभाव का आरोप लगाने वाले इसपे क्या कहेंगे ? मेरी तो उनको एक ही सलाह है कि निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कैसे होती है, उनको ये संघ के स्वयंसेवकों से सीखना चाहिए।”

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button