राहतसनसनाती खबर

12 साल बाद जिन्दा मिली युवती, SC-ST एक्ट दुष्कर्म व दलित हत्या में निर्दोष 6 लोग काट रहे थे सजा

जालौन: उत्तर प्रदेश के जिले जालौन में 12 साल बाद एक युवती के जिन्दा मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 12 वर्ष पूर्व एक दलित लड़की के साथ रेप कर दुष्कर्म के आरोपों में एससी एसटी एक्ट के तहत सजा काट रहे 6 लोगो को जेल भेजा गया था। वहीं लड़की के अलीगढ में मिलने के बाद पुलिस हैरत में पड़ गई है। बता दें इनमे से एक महिला आरोपी की वर्ष 2012 में जेल में ही मौत हो गयी थी।

घटना 12 वर्ष पूर्व वर्ष 2008 में कालपी के एक मोहल्ले की थी। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। उसकी मां ने नगर पालिका के अधिकारी, सभासद समेत छह लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या और अनुसूचित जाति उत्पीडऩ निवारण अधिनियम आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे तत्कालीन बसपा विधायक पर भी आरोप लगाए गए थे।

वहीं जांच में 4 माह बाद एक लड़की का शव मिला था जिसे पहचान पाना मुश्किल था। लेकिन लड़की के शव को माँ ने पहचानते हुए लापता बेटी का बता दिया था। लेकिन साक्ष्यों के आभाव में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की तो किशोरी की मां ने डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर आत्मदाह की धमकी दी थी।

साथ ही मामला दलित से जुड़ा होने व चर्चा में आने के बाद शासन ने सीबीसीआइडी को जांच सौंपी थी। सीबीसीआइडी ने जांच के बाद तत्कालीन विधायक को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन अन्य आरोपितों को दलित केस के दबाव में आकर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

जेल भेजने के साथ ही नामजद लोगो को आरोपी बनाकर आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया था। जिनमे से एक महिला आरोपी की जेल में ही चार वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी।

जबकि बाद में अन्य आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे। लेकिन अब युवती के जिन्दा मिल जाने से हड़कंप मच गया है। बेवजह जेल में सजा काट रहे लोगो व महिला की मौत का जिम्मेदार अब किसे ठहराया जायेगा यह एक बड़ा प्रश्न बन गया है।

कहाँ मिली युवती
जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र 26 वर्ष हो गयी है व वह अलीगढ में मिली है। लड़की विवाहिता है और अपने परिवार के साथ रह रही है। परिवार के साथ उसके अलीगढ़ में रहने की जानकारी हुई तो कालपी पुलिस वहां पहुंच गई। वहां से उसे लेकर आने के बाद उससे पूछताछ भी करी गयी है। स्थानीय पुलिस ने अब सीबीसीआइडी को प्रकरण की रिपोर्ट भेजी है।

सूत्रों के मुताबिक यह मामला भाग कर शादी करने का बताया जा रहा है। जिसमे बिना बात के 6 बेकसूरों व उनसे जुड़े दर्जनों लोगो की ज़िन्दगी तबाह हो गयी।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button