देश विदेश - क्राइम

UP में मुस्लिम महिला से भांजे व उसके दोस्त ने की हैवानियत, चलती कार से फेंका

उन्नाव (UP): अब यूपी में मुस्लिम महिला के साथ उसके रिश्तेदारों द्वारा हैवानियत का मामला आया है।

लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस-वे के पास हैवानियत कर मुस्लिम महिला को सड़क पर फेक दिया गया था। पीड़िता के अनुसार उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक उन्‍नाव जिले के बेहटा मुजावर के सबली खेड़ा का मामला बताया जा रहा है। पता चला है कि पीड़िता को गैंगरेप के बाद मृत समझकर दुष्‍कर्मियों ने सड़क के किनारे फेंक दिया है। सड़क के किनारे युवती के पड़े होने की जानकारी सबसे पहले आते–जाते लोगों को हुई और इसकी जानकारी यूपीडा के कर्मचारियों को दी गई।

एक्‍सप्रेस-वे पेट्रोलिंग टीम ने युवती की गंभीर हालत देखते हुए तत्‍काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्‍पताल में पहुंचाया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती की हालत बेहद खराब है। दुष्‍कर्म करने वालों ने उसके साथ बड़ी हैवानियत दिखाई है। शरीर को जगह-जगह से नोंचा-खसोटा गया है। उसके शरीर पर दांत से काटने के भी निशान बने हुए हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दु‍ष्‍कर्मियों की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार मुस्लिम युवती के साथ दरिंदगी करने वाले उसके जान-पहचान के लोग हैं। इनमें कुछ उसके रिश्‍तेदार भी बताए जा रहे हैं। पीड़िता के अनुसार दरिंदगी करने वालों को जब यह अहसास हुआ कि वह मर गई है तो उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया।

 दो आरोपी हुए गिरफ्तार

महिला उन्नाव में जमीन की रजिस्ट्री के लिए ननद के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ निकली थी। रास्ते में विवाद हुआ, जिसके बाद भांजे बिलाल खान और फैजान खां ने उसे घायल कर छोड़ दिया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि भांजे बिलाल ने छेड़खानी भी की।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button