एमपी पेंच

गौ संरक्षण के लिए MP में ‘गो कैबिनेट’ का होगा गठन, विधानसभा चुनाव में किया था वादा

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में गौ संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट बनाने की घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि “प्रदेश में गोधन संरक्षण के लिए ‘गौकैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे।”

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि “पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।”

विधानसभा चुनाव में की थी घोषणा:

मध्यप्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव में सितंबर में सीएम चौहान ने राज्य में गौरक्षा और संवर्धन के लिए स्वतंत्र गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा की थी। वर्तमान में राज्य में गो संवर्धन बोर्ड है और अब इसके स्थान पर मंत्रालय होगा।

हर घर में बनाई जाए गौशाला- सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री ने सितंबर 2018 में खजुराहो में ‘आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह’ में कहा था कि घर में छोटी-छोटी गौशाला बनाने की आवश्यकता है। इससे गौ माता की सही मायनों में सेवा करने का पुरुषार्थ मिलेगा और इससे बड़ी क्रांति आ सकती है।

उन्होंने कहा था “गौशाला और अभ्यारण्य में वृद्ध गायें आती हैं और देखभाल के अभाव में इनकी मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी गायों के समय पर इलाज सहित अन्य समुचित व्यवस्था भी कराईं जाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्रालय बनने से गौसेवा और संवर्धन के लिए तेजी से और बेहतर तरीके से कार्य हो सकेगा।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button