देश विदेश - क्राइम

बड़ी खबर: हिंदुओं को हिंसक कहने पर येचुरी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई FIR

योगगुरु बाबा रामदेव नें शिष्यों के साथ हरिद्वार में CPIM नेता सीताराम येचुरी के बयान पर आपत्ति जताते हुए दर्ज कराई है FIR

हरिद्वार : हिंदुओं को हिंसक बताने पर सीताराम येचुरी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है |

दरअसल CPIM के महासचिव सीताराम येचुरी नें भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं और उनके धर्म ग्रंथ रामायण महाभारत पर विवादित टिप्पणी कर दी थी |

उन्होंने कहा था “रामायण और महाभारत भी हिंसा और लड़ाई के उदाहरणों से भरे हुए हैं | एक प्रचारक होने के नाते  में आप महाकाव्यों का वर्णन करते हैं लेकिन फिर भी दावा करते हैं कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते ?”

येचुरी यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा था – “ये कहने के पीछे क्या तर्क है कि एक धर्म है जो हिंसा में संलिप्त हैं और कहते हैं हम हिंदू नहीं करते हैं”

बाबा रामदेव नें शिष्यों के साथ हरिद्वार थाने में SSP के साथ FIR दर्ज कराई और कहा कि “हमनें येचुरी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराई है जिसने हमारे पूर्वजों का अपमान किया है, यह एक अपराध है | उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए, हम इस मामले में सख्त जाँच की माँग करते हैं |”

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button