सोशल डब्बा

कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ FIR हुई दर्ज, फेक न्यूज फैलाने का आरोप

नई दिल्ली: कॉमेडियन कुनाल कामरा पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर FIR दर्ज कराई गई है।

आज कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक सोशल मीडिया पर दिया गया बयान तब विवादों में आ गया है।

Kunal Kamra, PC: Twitter

दरअसल उन्होंने एक बयान में कहा कि “सुप्रीम कोर्ट कोरोना वायरस को और दूसरी जगह बीमारी फैलाने के लिए 5 एकड़ भूमि आबंटित करेगा।”

इस बयान पर हिन्दू IT सेल नामक संस्था ने कुणाल पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने के आरोप में साइबर क्राइम में FIR दर्ज कराई। वहीं संस्था के सदस्य नितिन वर्मा ने कुणाल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का आरोप भी लगाया है।

हिन्दू IT सेल के आव्हान पर दर्जनों अन्य लोगों ने भी अलग अलग आरोपों में कॉमेडियन कामरा के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button