Falana Reportउत्तर प्रदेश

नाबालिक के शरीर पर शराब डाली व कपड़े फाड़ कर घसीटा, कहा ब्राह्मण लड़की का करना है रेप

कानपूर: उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में एक नाबालिक लड़की के साथ रेप का प्रयास मात्र इसलिए करने का प्रकरण सामने आया है क्यूंकि वह एक विशेष जाति से आती है। घटना कानपूर में थाना काकादेव के अंतर्गत आने वाले आंबेडकर नगर की है जहां 15 वर्ष की वर्षा पांडेय(बदला हुआ नाम) के साथ दलित वर्ग से आने वाले लोगो ने बलात्कार का प्रयास किया।

घटना के 5 महीने बीत जाने पर भी पुलिस की ओर से कोई गिरफ़्तारी नहीं करी गई है। वहीं एससपी के कहने पर पुरे तीन महीने बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जोकि पुलिस की अति असंवेदनशीलता को दर्शाती है। जिसके बाद पुरे मामले पर हमारी एडिटोरियल टीम ने घटना की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करी है।

शरीर पर डाली शराब, कपडे फाड़े व बाल नोचे
दरअसल 15 जून 2020 को मुख्य आरोपी सनी ने अपने दोस्तों के साथ पीड़िता को दूकान से बाल पकड़ कर अंदर खींच लिया था। जिसपर उसकी बुरी तरह पिटाई भी करी गई। आरोपी ने पीड़िता के ऊपर शराब की बोतल उड़ेल दी जिसके बाद आरोपी ने लड़की के कपड़े फाड़ दिए।

आरोपी के द्वारा कपड़े फाड़ने से पीड़िता बिना कपड़ो के हो गई व जिसके बाद आरोपी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा जोर जोर से चिल्लाने पर आवाज सुन कई लोग वहां आ पहुंचे जिससे घबराकर आरोपी युवक दूकान से फरार हो गया।

आरोपी ने साथ ही पीड़िता को तेजाब से नहलाने व गैंग की धमकी भी दी। लोगो द्वारा लड़की को बचाते हुए उसे कपड़े देने के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

दो साल से करता था छेड़छाड़, कहता था ब्राह्मण लड़की के शरीर पर दारु डाल बनाना है सम्बन्ध
पीड़िता ने हमें बातचीत में बताया कि आरोपी दो वर्षो से उसको स्कूल से आते जाते छेड़ता था। जिसके कारण वर्ष 2018 में ही उसके नाना नानी ने उसका स्कूल छुड़वा दिया था। लड़की के माता पिता न होने के कारण वह अपने नाना नानी के साथ ही रहती है।

वहीं कई बार पीड़िता ने लड़के की शिकायत उसके परिजनों से भी की थी। लेकिन दबंग होने के कारण परिजनों ने भी कोई कदम नहीं उठाया। आगे पीड़िता ने बताया कि लड़का लगातार उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने को दबाव बनाता था व दारु डालकर रेप करने की भी धमकिया देता आ रहा था। जिसका प्रयास उसने जून माह में भी करना चाहा था।

रेप के प्रयास के बाद नाबालिक पर हुआ चाकू से हमला
रेप के जघन्य प्रयास के बाद नाबालिक लड़की पर चाकू से भी हमला कर मारने का प्रयास किया गया था। पहली घटना के तीन माह बाद 20 सितम्बर को लड़की को जान से मारने का प्रयास किया गया जिससे उसका एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया। वहीं लड़की का मेडिकल होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं करी।

घटना के चार महीने बाद हुआ पीड़िता का बयान, पुलिस पर खड़े हुए प्रश्न
अम्बेडकरनगर में रहने वाली पीड़िता का इलाके में एक ही घर ब्राह्मण है जिसके कारण आये दिन उसके साथ दबंग युवक छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते थे। जून माह में घटना होने के बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर 5 सितम्बर को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं अक्टूबर माह में उसका 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है। पुलिस के लचर रवैय्ये ने पुलिस पर काफी सवाल खड़े कर दिए है। साथ ही अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाना मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।

पुलिस ने कहा तू इतनी सुन्दर है क्या जो तेरा रेप कोई करेगा
पीड़िता के अनुसार जब वह FIR दर्ज कराने जून माह में थाने गई थी तो थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने पीड़िता का मजाक उड़ाते हुए उसे अपमानित भी किया था। कौशल किशोर ने पीड़िता के रूप को लेकर बेहद अपमानजनक टिप्पणी भी करी थी। उन्होंने पीड़िता से कहा था कि “तू इतनी सुन्दर है क्या जो कोई तेरा रेप करेगा। बैठ मेरी जीप में देखता हु कितने लोग कानपूर में तुझे छेड़ते है” ।

मामले के प्रकाश में आने व पुलिस द्वारा शर्मनाक रवैय्या अपनाने के कारण पुरे कानपूर में पुलिस के खिलाफ रोष की स्थति बन गई है। वहीं सवर्ण व ब्राह्मण संगठनों ने जल्द गिरफ़्तारी न होने पर चक्का जाम करने भी चेतावनी जारी करी है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button