राहत

फर्जी SC/ST एक्ट में छिनी थी विष्णु तिवारी की जमीन, पूर्व सैनिक ने घर बनाने के लिए दी जमीन

ललितपुर: झूठे एससी एसटी एक्ट और दुष्कर्म के मामले में 20 साल जेल में सजा काटकर वापस आए विष्णु तिवारी की मदद के लिए कई समाजसेवी लोग आगे आ रहे हैं।

कोई आर्थिक मदद कर रहा है तो कोई अनाज दे रहा है। इसी क्रम में एक भूतपूर्व सैनिक ने विष्णु तिवारी को आवास बनाने के लिए भूमि दान की है। जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

20 साल जेल में व्यतीत करने के बाद निर्दोष साबित हुए विष्णु तिवारी के लिए जिंदगी को पुनः शुरू कर पाना आसान नहीं था। झूठे केस का सामना करते करते उनका पूरा परिवार तहस नहस हो गया। जमीन तक बिक गई। माता पिता और दो भाई भी नहीं रहें। एक फर्जी एससी एसटी एक्ट और दुष्कर्म के केस ने उनकी पूरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया था।

आवास बनाने के दान की गई जमीन

जेल से वापस घर आने के बाद विष्णु तिवारी के सामने सबसे बड़ा संकट रहने और खाने का था। किन्तु विभिन्न समाजसेवियों, और प्रशानिक अधिकारियों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इसी क्रम में सिलावन गांव के निवासी भूतपूर्व सैनिक मुन्नालाल पुत्र पन्नालाल ने विष्णु तिवारी को आवास बनाने के लिए जमीन दान की है।

विष्णु के छूटते ही उसके गाँव सिलावन में समाज के नेताओं व शुभचिंतको की कतारे लग गयी। हर कोई विष्णु का हाल जानने के लिए उत्सुक दिखाई पड़ रहा था। वहीं विष्णु की माली हालत देख कर हमारी टीम ने विष्णु के लिए तत्काल बैंक अकाउंट खुलवाने की व्यवस्था करी जिससे आर्थिक मदद को आतुर लोग सीधे विष्णु के खाते में राशि भेज सके।

एक समय जब विष्णु तिवारी जेल में थे तब उनके परिवार को सामाजिक बहिष्कार की त्रासदी से भी गुजरना पड़ा था। अब रहने के लिए उनके पास ठिकाना नहीं था तो भूतपूर्व सैनिक ने उन्हें आवास बनाने के लिए भूमि दान की है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी विष्णु कि हरसंभव मदद करेंगे।

1 हफ्ते में आई 5 लाख से अधिक की आर्थिक मदद

अंतिम सूूचना के मुुुताबिक एक हफ्ते में ही विष्णु तिवारी को अब तक 5 लाख से अधिक की आर्थिक मदद मिल चुकी थी। मदद आने का सिलसिला अभी भी जारी है। कई लोगो ने विष्णु को उसके हाथो में कुछ एक हज़ार कैश भी थमाए है। हालाँकि सरकार की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं आई है।

विष्णु गौ पालन कर करना चाहते है जीवन यापन

विष्णु ने हमें बताया कि वह इन पैसे से 4 से 5 गाय खरीद कर जीवन यापन करने की सोच रहे है। उन्होंने बताया कि पूरी जवानी जेल में बर्बाद करने के बाद अब उनमे इतनी शक्ति नहीं बची है कि वह मजदूरी कर सके। एक पक्का मकान बनाने की भी विष्णु की इच्छा है। जिसे ग्रामीणों द्वारा आवास योजना के अंतर्गत बनाये जाने का सुझाव दिया गया है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button