चुनावी पेंच

शाहीन बाग़ के बावजूद दिल्ली में 75% लोग हैं CAA पर BJP के साथ- IPSOS ट्रैकर

नईदिल्ली : पोल के मुताबिक दिल्ली में शाहीन बाग़ मुद्दे के बावजूद CAA पर BJP को काफ़ी बढ़त मिलती दिख रही है।

इसी महीने यानी 8 फ़रवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है लेकिन इसमें आप अपनी वापसी के दम भर रही है तो भाजपा सरकार को बेदखल करने की। लेकिन चुनाव में मुद्दे जो हाल में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वो दिल्ली का शाहीन बाग़ व CAA कानून।
इसको लेकर टाइम्स ग्रुप नें दिल्ली में पोल कराया है जिसमें सरकार के पक्ष में भारी बहुमत मिला है जोकि दिल्ली चुनाव पर वोट में बदलता है तो केजरीवाल के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

Times Now Tracker के IPSOS सर्वे में 75% लोगों ने कहा हां वो CAA पर सरकार का समर्थन करते हैं । जबकि 19% लोगों नें कहा कि वो सरकार का समर्थन नहीं करते हैं। बाकी बचे 6% लोगों नें कहा कि वो इसपर कुछ राय नहीं रखते हैं। यानी पोल में शाहीन बाग़ के बावजूद 75% लोग CAA पर सरकार के साथ में है।

हालाँकि ये पोल वोट में कितना किसको फ़ायदा देते हैं 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button