दुराचार

राम विलास पासवान पर टिप्पणी करने पर अपनी ही पार्टी के नेता पर लगाया SC-ST एक्ट, हुए गिरफ्तार

बिहार: बिहार के शेखपुरा में एक युवा पार्षद संजय यादव पर लोजपा पार्टी की ओर से एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर एलजेपी जिलाध्‍यक्ष इमाम गजाली ने एसपी को लिखित शिकायत दे पार्षद पर कार्यवाई की मांग करी है।

वीडियो में शेखपुरा नगर परिषद वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव जनता का राशन कार्ड न बनने पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को AK 47 से मारने की धमकी दे रहा था। साथ ही वीडियो में संजय यादव देसी गालियों का उपयोग भी कर रहा है।

वीडियो के वायरल होने के उपरांत एलजेपी जिलाध्‍यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि रामविलास पासवान तथा उनके बेटे व पार्टी के अध्‍यक्ष चिराग पासवान को लेकर इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग बेहद आपत्तिजनक है।

वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है। वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है।

वहीं इमाम गजाली के मुताबिक संजय यादव जदयू का सदस्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता द्वारा ऐसी बाते करना चिंता योग्य है। इमाम गजाली ने आरोप लगते हुए पार्षद को आपराधिक प्रवत्ति का बताया है।

दूसरी ओर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पार्षद के कई ठिकानो पर छापेमारी करी जिसके बाद दबिश देते हुए पुलिस की टीम ने पार्षद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्षद संजय यादव ने बताया खुद को लोजपा का कार्यकर्ता
एक तरफ जहां लोजपा जिलाध्यक्ष पार्षद को जदयू का बता रहे है तो दूसरी ओर जदयू पार्षद को अपना सदस्य मानने से इंकार कर रही है। वहीं आरोपी पार्षद संजय यादव खुद को वीडियो जारी कर लोजपा का कर्मठ कार्यकर्ता बता रहा है।

खैर एससी एसटी एक्ट की कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाई शुरू कर दी गई है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

 

 


Why Harsh Meena is writing this piece?
Harsh Meena is a student of journalism at the University of Delhi. He reads and writes Dalit politics for exposing the venom spread by the so-called Dalit organizations. Besides, he is known for being vocal about the forceful conversions of the Hindu Dalits. Fun Fact, Dalit organizations hate him for exposing their nexus with Jay Meem!

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button