ऋग्वेद

गंगा आरती के साथ-साथ यमुना व सरयू नदी की आरती शुरू करने की योजना बना रही उत्तराखंड सरकार

नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार गंगा आरती के साथ-साथ यमुना एवं सरयू नदी की आरती की भी आरम्भ करने की योजना बना रही है।

शनिवार को उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर, उत्तराखंड में महाभारत और रामायण सर्किट के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

भेंटवार्ता के दौरान सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि महाभारत और रामायण सर्किट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए उसका विकास होना चाहिए। बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। वो गंगा आरती के साथ-साथ यमुना एवं सरयू नदी की आरती की भी आरम्भ करने की योजना बना रहे हैं।

महाराज ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर-शोर से प्रयासरत है और इस कार्य में उनका भी पूरा सहयोग चाहिए। राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए ‘‘साउंड और लाइट शो’’ आयोजित करने के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए।

सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती काफी समय से बंद पड़ी है, जिसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए। उनसे अनुरोध किया कि सेना में लड़कियों की भर्ती के लिए देहरादून और हल्द्वानी में कैंप लगाए जाएं।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button