एमपी पेंचचुनावी पेंच

22 सीटों पर नोटा की वजह से हारी बीजेपी, बाकी कसर सपाक्स ने कर दी पूरी : एमपी

सपाक्स और नोटा के पड़े वोट अगर भाजपा में गिरते तो बीजेपी को करीब 140 सीटें आने का अनुमान बताया जा रहा है जिसको बीजेपी ने अपने उल्ल झुल्ल बयानों से गँवा डाला।

मध्य प्रदेश : लगातार नोटा की गुहार लगा रहे सवर्ण दलों ने आखिर कार अपनी उपस्थति दर्ज करा ही ली। हाल ही में आये चुनावी नतीजों में भाजपा को हराने में बखूबी योगदान नोटा का रहा था, मध्य प्रदेश सूबे में कुल 22 ऐसी सीटें रही जिनपर नोटा के चलते भाजपा को मुँह की खानी पड़ी है।

230 सीटों पर खुली EVM की पोटलियों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जहा कांग्रेस के खाते में 114 सीटें आयी वही भाजपा को 109 सीटों से ही संतोष करना पड़ गया। सियासी पंडितो की माने तो नोटा को दबाने वाले भाजपा से रूठे सवर्ण वोटर्स ही थे जो सोशल मीडिया पर लगातार नोटा के पक्ष में माहौल तैयार करने में लगे थे वही अगर यह नोटा के वोट भाजपा के पक्ष में जाते तो भाजपा की कुल सीटें 131 हो जाती व वह एक बार फिर से सरकारी पाले में गिर जाती।


नोटा के पक्ष में प्रचार करते सवर्ण

नतीजों से पहले भी भाजपा के सूबे से ही एक विधायक ने गणित बैठाया था की चुनावी नतीजों में उलट फेर होगा तो उसे सवर्णो की नाराजगी के रूप में देखा जाना चाहिए।

आपको हम बताते चले की दलितों के वोट हथियाने के लिए भाजपा ने एससी एसटी एक्ट में संशोधन व प्रमोशन में आरक्षण का दांव खेला था जिसमे दलितों के वोट तो मिलते हुए दिखे नहीं उल्टा सवर्णो को आग बबूला होने का मौका बीजेपी ने परोस दिया।


वही माई के लाल वाले बयान पर भी खूब हो हल्ला मचा था जिसपर ब्राह्मण समाज की कड़ी प्रतिक्रिया भी दर्ज की गयी थी वही नोटा तो नोटा सपाक्स ने भी बीजेपी की बची कुची कसर भी पूरी कर डाली। एससी एसटी एक्ट के खिलाफ महज 100 सीटों पर खड़ी हुई सपाक्स ने करीब 16 लाख वोट बटोर डाले जिसे भाजपा से ही कुंठित सवर्णो का गुस्सा बताया जा रहा है।

सपाक्स और नोटा के पड़े वोट अगर भाजपा में गिरते तो बीजेपी को करीब 140 सीटें आने का अनुमान बताया जा रहा है जिसको बीजेपी ने अपने उल्ल झुल्ल बयानों से गँवा डाला।
कुछ सीटें जिनपर नोटा का प्रहार बना भाजपा की हार की वजह :

ब्यावरा
कांग्रेस- 75569, बीजेपी- 74743 अंतर- 827 नोटा- 1481

बुरहानपुर
निर्दलीय- 98561 बीजेपी- 93441 अंतर- 5120 नोटा- 5726

दमोह
कांग्रेस- 78997, बीजेपी- 78199 अंतर- 798 नोटा- 1299



गुन्नौर
कांग्रेस- 57658, बीजेपी- 55676, अंतर- 1985, नोटा- 3734

जबलपुर नॉर्थ
कांग्रेस- 50045, बीजेपी- 49467, अंतर- 578, नोटा- 1209

जोबट
कांग्रेस- 46067, बीजेपी- 44011, अंतर- 2057, नोटा- 5139

मांधाता
कांग्रेस- 71228, बीजेपी- 69992, अंतर- 1237, नोटा- 1575

नेपानगर
कांग्रेस- 85320, बीजेपी- 84056, अंतर- 1265, नोटा- 2551

पेटलावाद
कांग्रेस- 93425 बीजेपी- 88425 अंतर- 5000 नोटा- 5148

राजपुर
कांग्रेस- 85513, बीजेपी 84581, अंतर- 932, नोटा- 3358

सुवासरा
कांग्रेस- 93169, बीजेपी- 92189, अंतर- 350, नोटा- 2976

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button