चल चित्र

फायरिंग करने के आरोप में भोजपुरी स्टार शाहिद गिरफ्तार, पहले फर्जी मुद्रा केस में हो चुकी गिरफ्तारी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी स्टार शाहिद को फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि भोजपुरी फिल्म स्टार शाहिद स्टार उर्फ राज उर्फ ललन (उम्र 25 साल) पहले नकली मुद्रा के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अब जामिया नगर में उसके सह-आरोपी फहीम बादशाह उर्फ फहीम लंगड़ा (उम्र 27) साल के साथ फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस स्टेशन जामिया के स्टाफ ने एक गोली जब्त की।

बता दें कि पिछले माह ही दिल्ली पुलिस द्वारा भोजपुरी फिल्म अभिनेता सहित दो लोगों को कथित रूप से नकली मुद्रा रैकेट और वाहन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 50 लाख के नकली नोट जब्त किए गए थे।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी शाहिद भोजपुरी फिल्म ‘इलाहाबाद से इस्लामाबाद’ में काम भी कर चुका है और इसके साथ ही कई भोजपुरी गानों में एक्टिंग भी कर चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शाहिद पुत्र अब्दुल जब्बार जामिया नगर के बाटला हाउस का रहने वाला है और सिर्फ पांचवी तक पढ़ा है। हालांकि वह एक फिल्म में काम भी कर चुका है और वह खुद का एक स्टूडियो भी चलाता था। शाहिद के ऊफर पहले से ही उसके ऊपर 8 मामले दर्ज हैं जिनमें जालसाजी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट भी शामिल है। 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button