कुछ नया आया क्या

कोरोना संकट में सबसे बड़ा मददगार संगठन बना RSS, 67 हजार स्थानों पर 3.5 करोड़ गरीबों को बांटा खाना !

नागपुर (Maha) : कोरोना संकट में RSS नें करोड़ों लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर रिकार्ड कायम किया है।

कोरोना संकट के बीच राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन RSS करोड़ों लोगों के लिए फ़रिश्ता बनकर उभरा है। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो महामारी में लोगों की मदद के लिए RSS नें देशभर में 3,42,000 से अधिक स्वयंसेवकों को तैयार किया है।

वहीं संगठन ने महामारी के दौरान देश के 67,000 से अधिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी है। जबकि खाद्य सामग्री बांटने में 50 लाख से अधिक परिवारों को राशन किट और 3.4 करोड़ से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट भी दिए हैं।

इसके अलावा RSS ने जरूरतमंद लोगों को 44 लाख से अधिक फेस मास्क और रक्तदान अभियान में भी भाग लेकर 22 हजार से अधिक स्वयंसेवकों नें रक्तदान किया।

हाल में प्रवासी मजदूरों को लेकर देश में काफी दिक्कतें आईं जिसके मदद के लिए भी RSS के स्वयंसेवक आए। देशभर के 4.9 लाख मजदूरों तक हर जरूरी सामग्री पहुंचाई गई।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button