एमपी पेंच

सबसे स्वच्छ शहर के बाद अब इंदौर बना देश का पहला वाटर प्लस शहर

इंदौर: मध्य प्रदेश के लिए एक और गौरव का पल आया है, सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त करने के बाद अब इंदौर देश का पहला वाटर प्लस सिटी बन गया है। 

यह जानकारी आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट से दी। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर शहर में ODF++ के सभी मानकों पर खरा उतरने के साथ-साथ आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अपशिष्ट मल-जल को उपचार के बाद ही छोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह इतिहास रचने के लिए सभी इंदौरवासियों को बधाई। आप पर, आपकी कार्यशैली और आपके अनुशासन पर पूरे प्रदेश को गर्व है: CM


इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button