चल चित्र

किसान आंदोलन में विदेशी कलाकारों की टिप्पणी के बाद सरकार के समर्थन में 10 से ज्यादा फिल्मी हस्तियों ने जारी किया बयान

नईदिल्ली: राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में 60 दिनों से ज्यादा किसान संगठनों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को जहां देश की राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन जताया है। 

वहीं बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी इसका समर्थन किया है। अब इसी कड़ी में विदेशी कलाकार भी इस आंदोलन में कूद पड़े हैं। इसी क्रम में अमेरिकी सिंगर रिहाना ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया।

अमेरिकी सिंगर रिहाना ने प्रदर्शनस्थल पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किए जाने वाली एक खबर को साझा करते हुए कहा कि “हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?” रिहाने ने अपने ट्वीट के साथ #FarmersProtest भी जोड़ा है। रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं।

विदेशी कलाकार कूदे:

हालांकि पॉप सिंगर रिहाना पॉर्न स्टार मिया खलीफा व क्लाईमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद भारत सरकार ने इन्हें कड़ी नसीहत दी है। सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने से पहले, हम आग्रह करेंगे तथ्यों का पता लगाया जाए, और मुद्दों की एक उचित समझ पैदा की जाए। सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा लिया गया, न तो उचित है न ही जवाबदेह।

10 फिल्मी हस्तियों का समर्थन:

अब विदेशी हस्तक्षेप के बाद भारत में बॉलीवुड व अन्य फिल्मी कलाकारों ने भारत व सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है। इसी क्रम में कम से कम 10 फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया ट्रेंड इंडिया अगेंस्ट प्रपोगेंडा व इंडिया टुगेदर में बयान जारी किया है। इनमें शामिल हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, करण जौहर, एकता कपूर, कैलाश खेर, अनुपम खेर, गजेंद्र चौहान, पायल घोष, मनोज जोशी, इत्यादि। 

अक्षय कुमार :

किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। और उनके मुद्दों को हल करने के लिए किए जा रहे प्रयास स्पष्ट हैं। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें। 

अजय देवगन:

भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रचार के लिए नहीं आते हैं। इस समय बिना किसी भयावह स्थिति के एकजुट होना महत्वपूर्ण है।

सुनील शेट्टी:

हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है। 

कैलाश खेर:

बढ़ते वर्चस्व को देख भारत विरोधी किसी भी हद तक गिर रहा है। महामारी के इस दुखद दौर में भी, भारत मानवता की खातिर वैक्सीन की आपूर्ति के साथ सभी देशों की मदद कर रहा है। सभी महसूस करें कि भारत एक है और इसके खिलाफ टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

करण जौहर:

हम अशांत समय में रहते हैं और समय की आवश्यकता हर मोड़ पर विवेक और धैर्य है। आइए, हम मिलकर हर संभव प्रयास करें कि हम ऐसे समाधान निकालें जो सभी के लिए काम करें- हमारे किसान भारत की रीढ़ हैं। हमें किसी को भी विभाजित नहीं होने देना चाहिए।

पायल घोष:

यह रिहाना ग्रेटा थेनबर्ग या मीना हैरिस आदि की गलती नहीं है, वे केवल उनके साथ दिखाए गए हैं, वे किसान के बिल आदि के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। यह अच्छा है कि अंतरराष्ट्रीय सितारे भी भारत में रुचि दिखा रहे हैं, इसका मतलब है कि भारत समृद्ध हो रहा है।

एकता कपूर:

किसी भी प्रचार के खिलाफ एकजुट हो। एक साथ हम कर सकते हैं और हम करेंगे! 

अनुपम खेर:

हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दख़ल देने वाले कुछ विदेशियों के लिए यह शेर अर्ज़ है… (रिंदे ख़राब हाल को ज़ाहिद ना छेड तू , तुझको परायी क्या पड़ी अपनी नबेड तू.. :)

मनोज जोशी 

ये (रिहाना) भी किसान नेता है क्या ?

गजेंद्र चौहान:

अपने काम से काम रखो। यह मेरा देश है। हमारे आंतरिक मामले की हिम्मत मत करो।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button