चल चित्र

एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, उड़ाता था देवताओं का मज़ाक !

मुंबई : विवादित बयान देने वाले एक्टर एजाज खान को आज मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया ।

शनिवार को अभिनेता अजाज़ खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह तब हुआ जब उन्होंने हाल ही में फेसबुक लाइव बातचीत में कुछ विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कथित रूप से एक सांप्रदायिक बयान दिया हिन्दू देवताओं का मजाक उड़ाया था।

एजाज नें कहा था, “अगर एक चींटी मर जाती है, तो एक मुसलमान ज़िम्मेदार होता है, अगर एक हाथी मर जाता है, तो एक मुसलमान ज़िम्मेदार होता है। अगर दिल्ली में भूकंप आता है, तो एक मुसलमान ज़िम्मेदार होता है, अर्थात एक मुसलमान किसी भी घटना के लिए ज़िम्मेदार होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस साजिश के लिए कौन जिम्मेदार है ?”

एजाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 121,117,188,501,504 और 505 (2) के तहत खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button