चुनावी पेंच

लोकसभा 2019: BJP से पहले कांग्रेस नें पहली लिस्ट जारी करके राहुल गांधी को दे दी ये सीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी को उनकी पारम्परिक सीट अमेठी व राय बरेली क्रमशः मिली है

नईदिल्ली : कांग्रेस नें 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा से पहले ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है | इसमें 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है |

राहुल को अमेठी, सोनिया को रायबरेली पर प्रियंका…?

कांग्रेस नें अपनी पहली लिस्ट जारी की है जिसमें 15 सीटों के नाम फाइनल हुए हैं | लिस्ट  में 11 नाम देश के राजनीति की दिशा दशा तय करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश से हैं | इसके अलावा बांकी 4 नाम मोदी के गढ़ गुजरात से हैं |

लिस्ट में बड़े चेहरों में बेटा राहुल व माँ सोनिया को उनकी पारम्परिक सीट अमेठी व राय बरेली क्रमशः मिली है | हालांकि अभी लिस्ट में राहुल की बहन प्रियंका का नाम नहीं आया है |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button