देश विदेश - क्राइम

मृतक दलित किसान की बहन को “आप” नेता नें बनाया धर्म बहन

हरियाणा "आप" प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद उठाएंगे आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार की जिम्मेदारियां, धान की खराब फसल बनी आत्महत्या की वजह

हरियाणा : किसान अक्सर अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, देश में कभी-कभी कई जगह अधिक वर्षा तो कहीं बहुत कम होती है | उधर दूसरी तरफ़ बेमौसम बरसात किसानों के फसलों के लिए जहर साबित होती है | लेकिन देश के कुछ जगहों पर किसानों को सूखे की मार झेलनी पड़ती है |

मृतक राजेश की बहन की जिम्मेदारियां अब नवीन उठाएंगे :

हरियाणा के झज्जर जिले के एक दलित किसान प्रकाश पूनिया हाल ही में फसलों की बर्बादी के चलते आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए थे | खड्डन गाँव के किसान प्रकाश पुनिया अब अपने पीछे छोंड़ गए हैं अपनी एक बेटी व एक बेटा और इसके अलावा उनकी एक बहन भी है |

prakash’s family

श्री नवीन नें दुखी परिवार की सुध लेनी की ठानी है उन्होंने गाँव वालों के सामने प्रकाश की बहन को धर्म बहन बनाया और कहा कि ” अब प्रकाश की बहन की शादी व पढ़ाई का खर्चा हम उठाएंगे और परिवार के कर्ज को भी हम सब मिलकर चुकाएंगे ” |

aap tweets

नवीन नें मृतक किसान के खेत का दौरा किया और सरकार पर अरोप लगाया कि ” कोई भी किसान ऐसे आत्महत्या नहीं करता है, उसके पीछे पूरा परिवार रहता है बल्कि ये सरकार आत्महत्याएं करवा रही है ” |

आत्महत्या करने वाले का गाँव कृषिमंत्री के विधानसभा अंतर्गत  :

किसान की आत्महत्या के बाद एक हैरान करने वाली बात भी आई कि जिस खड्डन गाँव में दर्दनाक घटना घटी वो हरियाणा के मुखिया यानी मनोहर लाल खट्टर सरकार में कृषिमंत्री ओपी धनकड़ का विधानसभा क्षेत्र लगता है |

late prakash

घटना के बाद भले ही राज्य के सभी विपक्षी दल दर्द कम करने की होड़ में लगे हैं लेकिन घटना से क्रोधित गाँव वालों नें पंचायत बुलाकर भाजपा नेताओं की एंट्री बंद करने का फैंसला किया है |

हालांकि आप नेता ने परिवार पर दरियादिली दिखाकर परिवार को भविष्य की आशाएं बधाई है इस बात को आप पार्टी ने खूब सराहा है और आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात को साझा भी किया |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button