ऋग्वेद

कैंब्रिज विश्विद्यालय नें पाठ्यक्रम में जोड़ा हिंदू धर्म, पढ़ाया जाएगा वेद, दर्शन व हिंदू परंपराएं !

कैम्ब्रिज (UK) : विश्व की सर्वोत्तम विश्विद्यालय कैंब्रिज नें अपने पाठ्यक्रम में हिंदू धर्म को जोड़ लिया है।

वसुधैव कुटुंबकम व सर्वे भवन्तु सुखिनः जैसे सिद्धान्त देने वाले सनातन संस्कृति हिन्दू धर्म नें एक बार फिर सिद्ध किया है कि ये न केवल एक धर्म है बल्कि पूरी दुनिया को जीने की एक कला सिखाने वाली शैली है।

हालिया समाचार है कि दुनिया के सबसे पुराने धर्म हिंदू धर्म को दुनिया की नामी गिरामी विश्विद्यालय कैम्ब्रिज विश्विद्यालय नें अपने पाठ्यक्रम में जोड़ लिया है।

विश्विद्यालय की आधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विश्विद्यालय की एक संस्था “कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एएस ऐंड अ लेवल हिंदूइस्म” नें आने वाले 2021, 22 व 23 शिक्षण वर्ष के लिए हिन्दू धर्म को जोड़ा है।

पाठ्यक्रम में हिन्दू धर्म के प्राचीन ग्रन्थों से लेकर आज के समय में संवाद में आने वाले विषयों को शामिल किया गया है। छात्रों के जीवन में तार्किक विकास की समझ विकसित करने के लिए वेद, दर्शन, परम्पराएँ, शामिल किया गया है। आइए पाठ्यक्रम में एक दृष्टि डालते हैं :

धर्म और धार्मिक जीवन : • धर्म • वर्णाश्रम धर्म • स्वधर्म

शास्त्री धर्म जीवन और मुक्ति : • संसार • माया • कर्म • मोक्ष

हिन्दू दर्शन : • सांख्य और योग • अद्वैत वेदांत • विश्वस्तत्व वेदांत • द्वैत वेदांत

हिंदू धर्म के विकास : • चार वेद • महाकाव्य • मनुस्मृति

परम वास्तविकता की प्रकृति : • आत्मान और ब्राह्मण • आस्तिक परंपराएँ •

समकालीन हिंदू धर्म : • हिंदू धर्म अपने मूल स्थान से परे धार्मिक आंदोलन • धर्मनिरपेक्ष

नैतिक बहस में हिंदू धर्म : • ‘जाति’ प्रणाली • महिलाओं के अधिकार और स्थिति

आज के दौर में बच्चों को मानसिक तनाव विभिन्न प्रकार के रोग से दूर रहने के लिए वेद दर्शन, से लेकर योग तक की शिक्षा देने का प्रावधान है। वहीं हिन्दू धर्म के लिए काम कर रही वैश्विक संस्था इस्कॉन को भी इसमें पढ़ाया जाएगा।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। Paytm, PhonePe, Bhim UPI, Jio Money, व अन्य किसी वॉलेट से से डोनेट करने के लिए PAY NOW को दबाने के बाद अमाउंट व मोबाइल नंबर डाले फिर ‘Other’ में जाकर वॉलेट ऑप्शन चूज करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button