Falana Report

पीड़िता की बड़ी बहन प्रेम संबंधो में भागी थी घर से, जिस कारण संदीप से प्रेम संबंधो से परेशान रहता था भाई सतेंद्र

हाथरस: हाथरस कांड में जहां एक के बाद एक हमारी रिपोर्ट ने मुख्य धारा की मीडिया को अपना रुख बदलने पर मजबूर कर दिया है तो वहीं इस केस में हमारी टीम को एक और चौकाने वाली बात पता चली है। जोकि हॉनर किलिंग की थ्योरी को एक बार फिर बल दे रही है।

दरअसल आरोपी बनाये गए लव कुश की माँ, रामु के भाई व पीड़िता के अन्य पड़ोसियों ने हमें बताया कि पीड़िता के संदीप से बढ़ते प्रेम संबंधो से पीड़िता का भाई बेहद परेशान रहता था।

पीड़िता के भाई सतेंद्र ने कई बार उसे संदीप के साथ प्रेम संबंधो के लिए मारा पीटा भी था। वहीं संदीप के छोटे भाई ने भी हमें यह बात बताई कि संदीप ने पीड़िता को एक मोबाइल फोन भी खरीद कर दिया था जिसकी जानकारी पीड़िता के भाई को लग गयी थी।

अब आगे कहानी में एक ट्विस्ट आता है। दरअसल हमें यह भी मालूम चला है कि कुछ समय पहले पीड़िता की बड़ी बहन प्रेम संबंधो के चलते ही घर से भाग चुकी थी। जिसको की लव कुश की माँ, रामु के भाई व पड़ोसियों ने हमसे साझा कर बताया।

उनके अनुसार पीड़िता की बहन अपने प्रेमी के साथ कुछ अर्से पहले भाग गयी थी जोकि करीब 10 से 15 दिन बाद बरामद की गयी थी।

इसके चलते सतेंद्र संदीप से पीड़िता से उसके बढ़ते प्रेम संबंधो से अधिक परेशान रहने लगा था। वहीं संदीप भी घटना के कुछ दिन पहले ही वापस गाँव लौटा था। संदीप के भाई के अनुसार शायद वह उस रोज पीड़िता से मिलने पहुंच गया हो जिसे उसकी माँ व भाई ने देख लिया था। जिसके बाद गुस्से में सतेंद्र ने लड़की की चुन्नी खींच दी हो जिससे उसका गला दब गया हो।

आगे कई ग्रामीणों ने हमें बताया कि स्थिति ऐसी बन रही थी कि लगने लगा था कि ये दो भी प्रेम विवाह करने के लिए घर से भाग सकते है। ज्ञात होकि कि इससे पहले हमने एक रिपोर्ट में बताया था कि कैसे बार बार पकडे जाने के बाद हुई पंचायत में गाँव के प्रधान पति ने दोनों का विवाह कराने का प्रस्ताव दिया था।

जोर देकर पूछने पर संदीप के छोटे भाई मोहित ने आगे बताया कि उसका भाई पुरे दिन उसके साथ था। शायद वह अपने खेत की ओर गया था जिसपर उसे पीड़िता मिली होगी। संदीप को पीड़िता के साथ उसकी माँ ने देख लिया हो जिसके बाद उन्होंने उसके भाई सतेंद्र को वहां बुला लिया। जिन्हे देख संदीप वहां से भाग गया।

अब सवाल यह उठता है कि अगर पीड़िता की माँ रामा पीड़िता से महज 20 कदम की दुरी पर थी तो गैंग रेप कैसे हो गया। रामु के फैक्ट्री मालिक ने रामु के काम पर रहने की पुष्टि करी थी। लव कुश की माँ का कहना है कि मेरा मेरे बेटे का नार्को टेस्ट करा लो हम दोनों साथ ही थे। दोनों पीड़िता से महज कुछ दुरी पर ही थे।

इसके अतिरिक्त घटना पर सबसे पहले रामा छोटू के पास ही पहुंची थी जिससे उन्होंने पूछा था कि तुमने मेरी छोरी देखी।

छोटू के अनुसार उसके बाद रामा सीधे पीड़िता जहां पड़ी थी वहां पहुंच गयी। ऐसा लग रहा था सब फिक्स है। वहीं सतेंद्र भी खेत में कुछ दुरी पर था तो आखिर यह स्थिति कैसे उत्पन्न हुई।

ज्ञात होकि FSL रिपोर्ट में भी गैंग रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिसके बाद भाई सतेंद्र पर एक बार फिर से शक की सुई घूम गयी है।

Follow us on twitter to know more updates about this case @FDikhana


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button