अन्य खेल

द ग्रेट खली ने कृषि कानूनों को बताया मील का पत्थर, पंजाब के किसानों को गिनाएंगे फायदे

इंदौर: राजधानी दिल्ली में लगभग 40 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच द ग्रेट खली ने कृषि कानूनों को मील का पत्थर बताया है।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल की सोमवार को इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली” से सौजन्य भेंट हुई। दोनों के मध्य अनौपचारिक चर्चा के साथ नवीन कृषि बिलों पर भी वार्तालाप हुआ।

मंत्री कमल पटेल ने खली को केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये नवीन कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले फायदों से अवगत कराया। खली ने कहा कि वाकई नए कानून किसानों की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होंगे। पंजाब के किसानों को नए कानूनों के लाभों से अवगत कराने के बारे में खली ने कृषि मंत्री कमल पटेल को आश्वस्त किया।

कृषि मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में उनके द्वारा किसानों की चौपाल आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। किसान जागरूक हो रहे हैं और नए कानूनों का समर्थन भी कर रहे हैं।

वहीं मुलाकात पर मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इंदौर में प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली जी से सौजन्य भेंट हुई, इस दौरान उन्हें  पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी!

आगे कहा कि भेंट के दौरान खली जी को नए कृषि विधेयकों के बारे में जानकारी दी और आग्रह किया कि वे भी पंजाब में कृषकों को इन विधेयकों के बारे में बताएं।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button