अंतरराष्ट्रीय संबंध

विश्व की आधी ग़रीब आबादी भारत सहित 5 देशों में, जनसंख्या वृद्धि बड़ा कारण: विश्वबैंक रिपोर्ट

वाशिंगटन (US) : UN की संस्था नें भारत व बांग्लादेश जैसे आबादी वाले देशों में गरीबी को लेकर चिंता ज़ाहिर की है।
बीते सप्ताह विश्वबैंक की एन्ड पॉवर्टी द्वारा एक डाटा साझा करते हुए बताया गया कि दुनिया की आधी ग़रीब आबादी 5 देशों में रहती है जिसमें बांग्लादेश, नाइजीरिया, कॉन्गो, इथोपिया के साथ भारत भी शामिल है। संस्था नें इसका सबसे बड़ा कारण इन देशों में अधिक जनसंख्या को बताया है।
World Bank
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2015 में दुनिया के 736 मिलियन अति गरीब में से, 368 मिलियन ( कुल में से आधे) सिर्फ़ 5 देशों में थे। और ये सबसे अधिक गरीब गरीब देशों में 5 देश हैं (अवरोही क्रम में): भारत, नाइजीरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया और बांग्लादेश।
आगे विश्व बैंक नें इन देशों की विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि का आंकड़ा देते हुए कहा ये पाँचों ग़रीब देश दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका जैसे दो क्षेत्रों के सबसे अधिक आबादी वाले देश भी हैं। ये दोनों क्षेत्र मिलकर दुनिया के गरीबों का 85 प्रतिशत (629 मिलियन) हिस्सा हैं।
World Bank on Poverty

इसलिए, 2030 तक अत्यधिक गरीबी को कम करने के वैश्विक लक्ष्य (1.90 डॉलर प्रतिदिन से कम पर रहने वाले) को 3$ से कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करना, इन पांच देशों में गरीबी में बड़ी कमी करना महत्वपूर्ण होगा।

आगे विश्व बैंक नें 2030 अर्थात अगले दशक के अनुमानित गऱीबी के आँकड़ों को ग्राफ़ में दर्शाते हुए बताया कि भारत व बांग्लादेश देशों में आने वाले दशक में गरीबी दर घटेगा।

[ TV चैनलों से अलग खबरें पाने के लिए फ़लाना दिख़ाना फेसबुक पेज़ Falana Dikhana व ट्विटर हैंडल @FDikhana को लाइक व फॉलो कीजिए वहीं मुलाकात होगी ! जय हिंद ]

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button