एमपी पेंच

‘ब्राह्मण सभी समाजों का मार्गदर्शक रहा है, वो निर्भीक व सत्य का साथ देता है’: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण निडर, निर्भीक और सत्य का साथ देने वाला होता है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ग्वालियर में आईपीएस कॉलेज परिसर में आयोजित विद्वत परिषद द्वारा संत, महंत, भागवताचार्य, पुजारियों तथा पुरोहितों के सम्मान समारोह को संबोधित किया।

सिंधिया ने कहा कि समाज के उत्थान का दायित्व ब्राह्मणों का रहा है और ब्राह्मण अपने कर्म से इस काम को कर रहे हैं। ब्राह्मण सभी समाजों का मार्गदर्शक रहा है। भगवान परशुराम पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने नारी सम्मान के लिए युद्ध किया। सनातन संस्कृति का पालन कराने में ब्राह्मण आज भी सक्रियता से जुड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में विभाजन करना आसान होता है, लेकिन लोगों को जोड़कर रखना मुश्किल होता है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मैंने भी सही को सही और गलत को गलत कहा इसलिए मुझे भी परेशानी झेलनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2070 तक भरत प्रदूषण न फैलाने वाला देश होगा। भगवान परशुराम ने भी पर्यावरण को लेकर ऐसी अवधारणा की बात कही थी। हमें विरासत को दिनचर्या में शामिल करना होगा।

6 माह में बनेगा 1 करोड़ का ब्राह्मण कोष :

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने जरूरतमंद ब्राह्मणों के लिए राहत कोष बनाने और सभी ब्राह्मणों से योगदान करने का आह्वान किया और स्वयं उक्त कोष में सबसे पहले 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 6 महीने के अंदर सभी विद्यजन मिलकर एक करोड़ का फंड जुटाएं, जिसके व्याज से जरूरतमंद ब्राह्मणों को चिकित्सा शिक्षा एवं अन्य जरूरत में मदद हो सकेंगी।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button