चल चित्र

एक्टर व CID के दया ने RSS कार्यालय का किया दौरा, हेडगेवार व गोलवलकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

नागपुर: लोकप्रिय अभिनेता व चर्चित टेलीविजन शो CID के इंस्पेक्टर दया यानी दयानंद शेट्टी आजकल नागपुर के दौरे पर हैं।

इसी कड़ी में दयानंद शेट्टी ने रश्मि बाग़ नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के समाधि स्थल स्मृति मंदिर में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा अभिनेता ने ‘स्मृति चिह्न’ जोकि गुरुग्राम गोलवलकर की समाधि है, जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं अभिनेता ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की कई विषयों पर चर्चा हुई। अंत में शेट्टी को संघ के पदाधिकारियों ने एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

दयानन्द चन्द्रशेख शेट्टी पूरा नाम:

ये एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। ये CID में दया का पात्र निभाते हैं। इसके अलावा यह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी कार्य कर चुके हैं। इन्होंने जॉनी गद्दार, रनवे, सिंघम रिटर्न आदि फिल्मों में भी कार्य किया है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button