चल चित्र

‘लोग जिस देश में सम्मान से जीते हैं उसी का TV डिबेट में विरोध करते हैं’- रामायण के राम

पिछले महीनों दूरदर्शन के रामायण में दिखे राम यानी अरुण गोविल नें देश में रहकर देश विरोध की बातें करने वालों पर बड़ी टिप्पणी की है।

अरुण गोविल नें अपने बयान में कहा कि “TV चैनल की डिबेट में हर मुद्दे पर सिर्फ देश विरोधी बातें करने वाले लोग क्या कभी सोचते हैं कि, उनके मन में भरा हुआ ज़हर उन्हें कटघरे में खड़ा करता है।”

इसके आगे गोविल नें जोड़ते हुए कहा कि “जिस ‌देश में ‌वो इतने सम्मान से जीते हैं, उसकी गरिमा को भी ये लोग धूमिल करते हैं।”

कुछ दिन पहले ही उन्होंने हिन्दू धर्म व सेकुलरिज्म पर बयान दिया था जिसमें उन्होंने हिन्दू धर्म में मूल रहे सैद्धांतिक गुणों का बखान किया था।

रामायण के राम ने कहा था कि “हिन्दू धर्म जो सदा ही उदारवादी रहा है, संवेदनशीलता और मानवता जिसका गुण रहा है। उसे सेक्युलरिज्म मत सिखाओ ऐ बुद्धिजीवियो।”

आगे उन्होंने हिंदु धर्म के इंसानियत के सिद्धांतों की तारीफ की थी और कहा था कि “इंसानियत हिंदु धर्म का सदा गुरूमंत्र रहा है।”

आपको बता दें कि अरुण गोविल रामायण की पुनर्प्रस्तुति के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं वो अपने सोशल मीडिया माध्यमों से वर्तमान में चल रहे मुद्दों व बहसों को भगवान राम के गुणों के जरिए अपने विचार साझा करते हैं।

इसके अलावा अपनी आधिकारिक वेबसाइट में वो राम के गुणों से जोड़कर ताजा तरीन मुद्दों पर लेख भी लिख रहे हैं।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। Paytm, PhonePe, Bhim UPI, Jio Money, व अन्य किसी वॉलेट से से डोनेट करने के लिए PAY NOW को दबाने के बाद अमाउंट व मोबाइल नंबर डाले फिर ‘Other’ में जाकर वॉलेट ऑप्शन चूज करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’धन्यवाद, 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button