कुछ नया आया क्या
गुड न्यूज: रामानंद सागर वाली रामायण का होगा पुनः प्रसारण, जानिए चैनल का नाम ?
नईदिल्ली : 90 के दशक वाली रामानन्द सागर की रामायण को फ़िर से प्रसारित किया जा रहा है।
दोस्तों आप से बताते हुए खुशी हो रही है कि रामानंद सागर वाली रामायण का फिर से प्रसारण किया जा रहा है। यह प्रसारण अबकी बार किसी टीवी चैनल या दूरदर्शन में नहीं बल्कि न्यूज़ पोर्टल कर रहा है।
जी हां आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हाल ही में सबसे लोकप्रिय चैनलों में से उभर कर आने वाले फलाना दिखाना डॉट कॉम ने इस मुहिम को शुरू किया है।

रामायण का एपिसोड-1 कल गुरुवार दिनांक 26 दिसंबर 2019 को प्रसारित किया गया था जिसे कई हज़ार लोगों नें अपने फेसबुक दोस्तों के साथ लाइव देखा।

आपको बता दें कि हर रात 10:00 बजे रामायण के सभी एपिसोडों को बारी-बारी से फलाना दिखाना न्यूज़ पोर्टल के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण के रूप में दिखाया जाएगा। आज शुक्रवार 27 दिसंबर को इसका दूसरा एपिसोड रात 10 बजे आएगा।

जिसको आप भी अपने सोशल मीडिया के दोस्तों के साथ देख सकते हैं। अगर आप फेसबुक पेज फलाना दिखाना न्यूज़ पोर्टल को नहीं जानते तो आपको बता दें कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय की मीडिया स्कॉलर द्वारा चलाए गए एक न्यूज़ पोर्टल है जो कि सोशल मीडिया पर हाल ही में सर्वाधिक लोकप्रिय चैनलों में से रहा है।
साथियों बताएं कि कई माह से सोशल मीडिया पर यूजर्स रामायण के दोबारा प्रसारण की माँग कर रहे थे, दूरदर्शन से भी गुज़ारिश की थी। लेकिन हमारे पोर्टल नें आज के समय में रामायण के महत्व को देखते हुए इसको अंजाम देने का वादा निभाया है।

हमारे पोर्टल नें आज की पीढ़ी को रामायण के द्वारा उनके वास्तविक पात्रों राम लक्ष्मण सीता हनुमान विभीषण जैसे आदर्श आचार वाले प्रतिरूपों के बारे में पूरे विश्व को बताना है।
भारत की आज युवा पीढ़ी के लिए भगवान श्री राम के आदर्शों को जानना अति आवश्यक हो जाता है। इसलिए फिर से वही 90 के दशक वाली रामानंद सागर की रामायण को पुनः प्रसारण करने की जिम्मेदारी को हमारे पोर्टल नें उठाया है। जिसको पहले ही एपिसोड में भारी समर्थन मिला है।

तो अब आप भी तैयार हो जाइए हर रात 10:00 बजे रामायण के हरेक एपिसोड को अपने दोस्तों के साथ लाइव देखने के लिए।
लाइव प्रसारण देखने के लिए आपको हमारे फेसबुक पेज Falana Dikhana पर आना होगा। यदि आप पेज को नहीं जानते हों तो यहां
से हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर लीजिए और फॉलो कर लीजिए ताकि जब 10:00 बजे तो आपको प्रसारण के बारे में रिमाइंडर आ जाए।