Falana Report

युवा पंडित की पहले शिखा पकड़ कर उड़ाया था मजाक, किडनैप कर बुरी तरह बैट से पीटा

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में स्थित ढाबीकलां में एक मंदिर के पुजारी को बुरी तरह पीटने की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो की पड़ताल जब हमारी टीम ने करी तो पुजारी की पहचान 26 वर्षीय कैलाश शर्मा के तौर पर हुई जोकि मूलतः एमपी का रहने वाले है।

इसी के साथ हमें ज़ी न्यूज़ से लेकर कई बड़े मीडिया संस्थानों की खबरे मिली जहां पुजारी को छेड़छाड़ के आरोपों में पीटे जाने की खबरे लिखी थी। खबर को पढ़ने के बाद हमने गाँव के प्रधान व लोगो से इस पर पूछताछ शुरू करी तो उन्होंने कुछ और ही माजरा बताया।

दरअसल जिन युवको ने पुजारी को बुरी तरह पीटा था उन्होंने छेड़खानी की बातो से खुद इंकार किया है। उनका कहना था कि पुजारी ने किसी लड़की के साथ फ़ोन पर अश्लील बाते करी है। इस पर एक ऑडियो उनकी ओर से अपने बचाव में दी गई थी।

ऑडियो में नहीं है छेड़ने की बाते
ऑडियो सुनने पर हमने पाया कि यह ऑडियो महज पुजारी को पीटने के मकसद के लिए युवको द्वारा फैलाई गई थी। जिसकी पुष्टि प्रधान सहित गाँव के सभी बिरादरी की हुई पंचायत के लोगो ने करी है। वहीं ऑडियो भी 6 से 7 महीने पुरानी है।

दरअसल इन युवको ने पुजारी जी के फ़ोन से उस ऑडियो को निकाल लिया था। ऑडियो पुजारी के निजी प्रेम सम्बन्ध की है जिसकी पुष्टि हमें लड़की पक्ष से हुई है। वहीं लड़की व पुजारी की प्राइवेट ऑडियो को गलत तौर पर फैलाया गया था जिसमे लड़की पुजारी कैलाश से उनके साथ शादी की चर्चा करती है। इस ऑडियो में किसी प्रकार की ऐसी बात नहीं थी जोकि आरोपियों को इस प्रकार पीटने पर विवश करती।

वहीं प्रधान व गाँव के लोगो ने इस बात की भी पुष्टि करी है कि लड़की गाँव की नहीं थी जिस कारण पुजारी को इन युवको ने पीट दिया हो। प्रधान ने बताया कि युवक पुजारी से रंजिश रखते थे जिसकी वजह से उन्होंने पुजारी को निर्ममता से पीटा था। प्रधान ने आज इस विषय पर पंचायत भी बुलाई थी जिन्होंने एक मत में पुजारी का समर्थन किया व युवको पर गाँव को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।

ताला तोड़ने को लेकर पुजारी से हुई थी तनातनी
आगे कैलाश शर्मा के एमपी स्थित पैतृक गांव बीरो का पता ढूंढ कर हमारी टीम ने पुजारी जी के परिवार से संपर्क साधा। पुजारी का पूरा परिवार घटना के बाद से डरा हुआ था व पुजारी की बिगड़ती हालत को लेकर भी चिंतित था। पुजारी के भाई ने हमें बातचीत में बताया कि यह युवक मंदिर को अपना अड्डा समझते थे जहां यह अनैतिक गतिविधिया करते थे।

एक दिन इन्होने मंदिर के कमरे में क्रिकेट खेलने का सामान रख दिया था जिसकी चाभी लेकर पंडित जी 10 किलोमीटर दूर काम से गए थे। जिस पर इन युवको ने ताला तोड़ कर अपना सामान निकाल लिया। मंदिर का ताला टुटा देखने पर पंडित जी ने युवको से ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने ब्राह्मण विरोधी शब्द कहते हुए उनकी शिखा को भी पकड़ लिया था।

जिसपर गाँव के लोगो ने पुजारी का साथ देते हुए युवको का विरोध किया। पुजारी के बार बार मंदिर परिसर में गलत गतिविधियों को रोकने के कारण युवको ने पुजारी को सबक सिखाने की ठान ली थी जिसके बाद उन्होंने किडनैप कर पुजारी को बुरी तरह पीटा था।

प्रधान ने बताया पुजारी जी है सभ्य सभाव के व पीटने वाले लड़के बाहर गाँव से थे
ओबीसी समाज से आने वाले गाँव के सरपंच जङ्गिष जी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लड़के बाहर से बुलाये गए थे। घटना का लड़की से कोई लेना देना नहीं है।

पुजारी को इस तरह पीटे जाने से पुरे गाँव में आक्रोश व आरोपियों पर सख्त कार्यवाई चाहते है। आगे उन्होंने कहा कि पुजारी की निजी रिकॉर्डिंग को दिखाने का कोई औचित्य नहीं है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121.

Follow our twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.


Donate to Falana Dikhana: फलाना दिखाना एक मीडिया पोर्टल है जोकि दिल्ली विश्विधालय के छात्र अपनी पॉकेट मनी को जोड़कर पिछले दो वर्षो से चला रहे है। हाथरस केस का सबसे पहले अनावरण हमारी टीम द्वारा ही किया गया था जिसके बाद अनेक मीडिया, राजनैतिक व स्कॉलर्स ने हमारे इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म की सराहना करी थी। पुरे भारत में सिर्फ हमारे द्वारा ही इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स को छापा जाता है जिसमे जटिल से जटिल केस की सच्चाई हम कुछ ही घंटो में सामने ला देते है। छात्रों की पॉकेट मनी से चल रहे इस नए फॉर्मेट को आपके सहयोग की आवश्यकता है। 

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button