अरे

छत्तीसगढ़: घर मे अंतिम संस्कार के लिये नहीं था कोई, BJP युवा मोर्चा ने कराया अंतिम संस्कार

कांकेर: देश में कोरोना संकट के बीच कई संगठन लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में कांकेर जिला, छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति का कोरोना से स्वर्गवास हो गया। घर मे अंतिम संस्कार के लिये कोई नही था, अन्य सदस्य भी पॉजिटिव थे तथा सरकारी स्टाफ की कमी थी। भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के जिला अध्यक्ष राजा पांडेय ने अपनी टीम के साथ मृतात्मा का अंतिम संस्कार किया।

इसके अलावा BJYM कर्नाटक के भी कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के कोडागु जिले के केबेटा में COVID -19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे देश में कई समाजसेवी कार्य कर रहे हैं। वहीं बिहार के कार्यकर्ता 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का COVID-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आवाह्न पर आज प्रदेश कार्यालय भोपाल में रक्तदान शिविर लगाया गया। वैक्सीन के दोनों डोज के बाद 28 दिनों तक रक्तदान नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने सभी युवा साथियों से अनुरोध है कि टीका लगवाने से पहले रक्तदान अवश्य करें।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button