फलाने की पसंद

विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया नें रामायण पे जारी किया डाक टिकट

भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनैयिक संबंधों के 70 साल पूरे, राजधानी जकार्ता में प्रदर्शनी के साथ जारी किया गया स्मारक डाक

जकार्ता (इंडोनेशिया) : हिंदुओं के पवित्र रामायण पर मुस्लिम देश इंडोनेशिया नें डाक टिकट जारी किया है |

दरअसल भारत और इंडोनेशिया नें हाल ही में राजनैतिक संबंधों के 70 साल पूरे किए हैं जिसकी याद में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कई कार्यकमों का आयोजन हुआ | इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधो के सुनहरे सफ़र को दिखाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शनी आयोजित की गई |

इस कार्यक्रम में सबसे बड़े आकर्षण के रूप में इंडोनेशियाई सरकार नें हिंदुओं के प्रसिद्ध ग्रंथ रामायण की तस्वीरों पर डाक टिकट जारी किया | इस टिकट में रामायण के उन घटनाओं को चित्रित किया गया है जब रावण माँ सीता का हरण करके ले जा रहा था उसी बीच जटायु नामक गिद्ध नें सीता को बचाने के लिए रावण से लड़ाई लड़ी थी |

दोनों देशों के बीच रिश्ते कई रूपों में महत्वपूर्ण हैं, 2025 तक इनके बीच 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार का लक्ष्य रखा गया है | भारत नें इंडोनेशिया को उसकी आज़ादी के लिए सबसे पहले मान्यता दी थी |

दोनों देश कई वैश्विक मंचों जैसे G-20, एशिया-अफ्रीका सम्मेलन में एक साथ दिखाई देते हैं | आपको बता दें कि इंडोनेशिया 26 करोड़ आबादी के साथ विश्व में चीन,भारत, अमेरिका के बाद चौथा सबसे बड़ा देश हैं जहाँ 87% लोग इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं और मुस्लिम आबादी में भी इसका पहला स्थान है | वहीं यहाँ 0.72% हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले लोग भी रहते हैं |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button