स्पेशल

महर्षि च्यवन की भूमि को पर्यटन स्थल बनाएगी हरियाणा सरकार, CM खट्टर ने की घोषणा

महेंद्रगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के महेंद्रगढ़ स्थित महर्षि च्यवन की भूमि को एक पर्यटन स्थल बनाने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में स्थित महर्षि च्यवन की धरा ढोसी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इससे अलग महेंद्रगढ़ की चारों विधानसभा क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं हेतु 300 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ के खुडाना में बन रहे IMT का डिजाइन तैयार है, मापदंड के अनुसार जमीन मिलने पर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के साथ बनने वाले लॉजिस्टिक हब पर कार्य किया जा रहा है व अटेली क्षेत्र की परियोजनओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आज महेंद्रगढ़ जिला के दौरा कार्यक्रम के दौरान 80.63 एकड़ में बन रहे मेडिकल कालेज का अवलोकन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला के कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का काम वर्ष 2022 में पूरा हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2023 में इस मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरू हो जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इसके कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं वाला मेडिकल कॉलेज होगा। इसमें कुल 880 बेड होंगे। इनमें 720 वार्ड बैड होंगे जबकि 100 आईसीयू बैड होंगे। इसमें 24 आपरेशन थियेटर होंगे। स्पेशल बैड 40 तथा प्राइवेट वार्ड में 20 बैड होंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज सबसे उपयुक्त लोकेशन पर है। इसका ढांचागत काम पूरा हो चुका है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button