पहली बार CAB के समर्थन में कल दिल्ली में उमड़ेंगे हजारो लोग, कई संस्थाओ का समर्थन
नईदिल्ली : YFE सहित कई राष्ट्रवादी संस्थाएं कल राजधानी में CAB के समर्थन में रैली आयोजित करेंगी।
जहाँ एक ओर हालिया नागरिकता कानून का देशभर में विरोध हो रहा है वहीं अब कई सामाजिक व राष्ट्रवादी संगठन इसके पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं।
पिछले दिनों श्री राजपूत करणी सेना नें कानून का समर्थन करते हुए देश के लोगों से इसके समर्थन का आव्हान किया।

वहीं कल राजधानी दिल्ली में समाजसेवी संस्था यूथ फॉर इक्विलिटी YFE कई अन्य राष्ट्रवादी संस्थाओं के साथ CAA के पक्ष में समर्थन रैली करेगी।
ये कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के मशहूर राजीव चौक के मेट्रो स्टेशन नम्बर 7 पर शाम 5 बजेआयोजित किया जाएगा। जिसमें हज़ारों हज़ार लोगों के आने की उम्मीद जताई गई है।
संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर कौशलकांत मिश्रा नें कहा कि “भले ही हम सरकार के कई मुद्दों व नीतियों के विरुद्ध रहे हों लेकिन राष्ट्रहित के मुद्दों पर हमारे लिए देश जरूरी हो जाता है। अतः हम पड़ोसी देशों से धार्मिक तौर पर सताए हुए अल्पसंख्यकों का दिल खोलकर देश में स्वागत करते हैं।”
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार करीब 50 हज़ार लोगो के उमड़ने की उम्मीद है। साथ ही पैदल मार्च राजीव चौक के गेट नंबर 7 से शुरू होकर सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस तक जायेगा।
[TV चैनलों से अलग खबरें पाने के लिए फ़लाना दिख़ाना फेसबुक पेज़ Falana Dikhana व ट्विटर हैंडल @FDikhana पर आ जाइए, वहीं मिलेेंगे, जय हिंद ]