एमपी पेंच

₹730 सौ करोड़ की लागत से हो रहा है महाकाल मंदिर परिसर का विस्तार, महाशिवरात्रि के पहले होगा पूर्ण

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना (जो कि बड़ा रुद्रसागर मैं तैयार की जा रही है,) का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा एवं उनके बारे में कलेक्टर श्री आशीष सिंह से जानकारी प्राप्त की ।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास योजना के तहत बनाए जा रहे हैं आधार स्तंभ, भित्ति चित्रों एवं  म्यूरल वाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमल तालाब को देखा और सप्त ऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियां, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपए की है, जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे कर लिए जाएं, इस आशय के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएं, परंपराएं, मान्यताएं आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा कि तीर्थयात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक जाने वाले पाथवे पर 108 खंबे बनाए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक खंबे पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल तथा जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button