सोशल डब्बा

मुस्लिम लड़का(शाहरुख़) व ब्राह्मण लड़की(गौरी) में जब प्यार होता है तो इतिहास बनता है, Eros Now का ट्वीट

मुंबई: OTT वीडियो प्लेटफार्म व म्यूजिक प्लेयर कंपनी इरोज नाउ इन दिनों अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में है। नवरात्री में बेहद आपत्तिजनक ट्वीट करने व पोस्टर लांच करने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फुट पड़ा।

चंद घंटो में ही ट्विटर पर बॉयकॉट इरोज नाउ ट्रेंड करने लग गया। जिसके बाद भारी विरोध के चलते इसे एक गलती मात्र बताते हुए इरोज नाउ ने माफ़ी मांगते हुए ट्वीट को डिलीट कर दिया।

स्टेटमेंट में इरोस नाऊ ने लिखा- इरोस नाऊ में हम सभी संस्कृतियों का समान रूप से आदर और सम्मान करते हैं।

किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना हमारा मक़सद कभी नहीं होता। हमने संबंधित पोस्ट डिलीट कर दी हैं और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हम माफ़ी मांगते हैं।

लेकिन इरोज नाउ द्वारा हिन्दू संस्कृति के खिलाफ जहर घोलने का यह पहला वाक़या नहीं था। वर्ष 2016 में भी इस वेब स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट कंपनी ने लव जिहाद को एक बेहद बड़ी सफलता के रूप में परोसा था।

जहां इरोज नाउ ने ब्राह्मण लड़कियों को टारगेट करते हुए मुस्लिम लड़को से शादी करने को ज़िन्दगी की बड़ी सफलता के रूप में दिखाया था।

इसके लिए इरोज नाउ ने शाहरुख़ खान व गौरी खान की जोड़ी को आइडल के रूप में पेश करना चाहा था। जिससे अधिक से अधिक युवा लव जिहाद को आकर्षित हो सके। इरोज नाउ ने यह ट्वीट वैलेंटाइन डे के अवसर पर किया था।

जिसमे दर्शाया गया था कि कैसे एक मुस्लिम लड़का(शाहरुख़ खान) हिन्दू ब्राह्मण लड़की(गौरी) के प्यार में पड़ता है फिर वो दोनों मिलकर इतिहास बनाते है।

दरअसल इरोज नाउ के ढेरो ऐसे ट्वीट आपको देखने को मिल जायेंगे जिससे वह युवाओं को अपने तड़कते भड़कते बॉलीवुडिया स्टाइल में सनातन संस्कृति को मजे लेने का एक जरिया मात्र बना रहा है।

Please follow us on Twitter @FDikhana in order to get an update on our upcoming report on Eros Now.


Donate to Falana Dikhana:यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button