इतिहास में आज

अयोध्या में इस्लामाबाद की आधी आबादी से अधिक जले दिए, रिकॉर्ड गिनीज़ बुक में हुआ दर्ज !

अयोध्या (UP) : भगवान राम की नगरी में 5 लाख 51 दिये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया जोकि पड़ोसी देश की राजधानी की आधी आबादी बराबर है।

भगवान राम के अयोध्या आगमन पर मनाए जाने वाले प्रकाश के त्यौहार पर भगवान राम की नगरी दीपों से जगमग हो उठी।

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नें भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को नेतृत्व दिया उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भगवान राम के गुणों का बखान किया।

उन्होंने रामराज्य की परिभाषा बताते हुए विश्व समुदाय में कल्याण व शांति की बात की। वहीं भारत पर कुदृष्टि रखने वाली ताक़तों के बारे में कहा कि “भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं, भारत आज उस स्थिति में पहुंच चुका है”।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार इस बार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 5 लाख 51 हज़ार दीपों को प्रज्वलित किया गया जोकि वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

ये दीपों की उतनी ही संख्या है जितनी पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की आधी आबादी यानी 5.5 लाख।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button