Uncategorized

केजरीवाल सरकार का बड़ा फ़ैसला, दिल्ली में लागू किया सवर्ण आरक्षण

दिल्ली: फरवरी 2019 के बाद से सरकार की सभी नौकरियों में जितने भी रिक्त पदों के लिए सीधी भर्तियों आई उसमें मिलेगा 10% आर्थिक आरक्षण

नईदिल्ली : केजरीवाल सरकार नें बड़ा फ़ैसला लेते हुए राज्य में अब गरीब सवर्णों के लिए 10% आर्थिक आरक्षण लागू कर दिया है |

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद सभी पार्टियों में लगातार बैठकों का दौर जारी है और परिणाम की समीक्षा भी किया जा रहा होगा | इसी बीच दिल्ली की आप वाली अरविन्द केजरीवाल सरकार नें मंगलवार को एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि राज्य में आर्थिक तौर पर पिछड़े तबके के लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में 10% आर्थिक आरक्षण लागू होगा |

इसके अलावा सर्कुलर में कहा गया है कि फरवरी 2019 के बाद से सरकार की सभी नौकरियों में जितने भी रिक्त पदों के लिए सीधी भर्तियाँ करने की अधिसूचना दी गई उन सब में 10% आरक्षण गरीब सवर्णों को भी दिया जाएगा |

आपको बता दें कि दिल्ली में लगभग 8 माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में ये निर्णय पार्टी के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्यों कि इस लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपने गढ़ में ही शून्य पर बोल्ड होना पड़ा है | पूरे देश में आप की एक सीट आई जिसमें पंजाब की संगरूर सीट से कामेडियन से नेता बने भगवंत मान दूसरी बार अपनी सीट जीतने में सफ़ल रहे | भगवंत मान नें कांग्रेस के केवल सिंह ढिलन को 1,10,211 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है |

वहीं आप की बात करें तो जहां 2014 में 4 सीटें आई थीं वहीं इस बार केवल एक सीट के साथ पार्टी का खाता ही खुल पाया | इससे ज्यादा खराब स्थिति उनके ही गढ़ दिल्ली में रही जहां 2014 विधानसभा में 70 में से 67 सीटें लाने वाली आप इस बार के लोकसभा में भाजपा कांग्रेस से भी पीछे तीसरे स्थान पर रही |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button