अंतरराष्ट्रीय संबंध

फ़्रांस के राष्ट्रपति व जर्मन चांसलर ने हाथ न मिला ‘नमस्ते’ से किया स्वागत, लोकप्रिय हुईं तस्वीरें !

पेरिस(फ़्रांस) : कोरोना से बचाव के लिए वैश्विक नेताओं ने हाथ मिलाने की जगह नमस्ते को चुना है अभिवादन।

हजारों साल पुराने सनातन परंपरा के अभिवादन तरीके “नमस्ते” को अब वैश्विक पहचान मिलने लगी है। ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया घातक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी है।

WHO से लेकर स्वास्थ्य से जुड़े हर संगठन कोरोना से बचाव के लिए अभिवादन स्वरूप हाथ मिलाने को निषेध करार कर रहे हैं।

नई तस्वीरें फ्रांस से आई हैं जहां फ्रांस व जर्मनी के राष्ट्र प्रमुखों ने जब मुलाकात की तो हाथ मिलाने की बजाय सनातन परंपरा की अभिवादन शैली नमस्ते किया।

इमैनुएल मैक्रोन, जोकि फ्रांस के राष्ट्रपति हैं और एंजेला मर्केल, जर्मनी के चांसलर नमस्ते के साथ एक-दूसरे का स्वागत करते दिखे हैं।

मार्च में इजरायली पीएम ने देश को दी थी सलाह:

वहीं इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए पूरी दुनिया भारत की अभिवादन शैली अपनाने की सलाह मार्च में ही दे दी थी।

दरअसल कोरोना वायरस पर जब नेतन्याहू एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे उसमें उन्होंने इजरायली नागरिकों को अभिवादन की शैली को भारत के नमस्ते अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया था।

दरअसल भले दुनिया आज नमस्कार या नमस्ते अभिवादन शैली को स्वीकार करने को मजबूर हो गया लेकिन भारत में हिन्दू धर्म में वैदिक कालों से ही ये शैली प्रचलित रही है।

इसके इतिहास में जाएं तोन मस्ते शब्द वेद में मिलता है, साथ ही सत्य शास्त्रों और आर्य इतिहास (रामायण, महाभारत आदि) में ‘नमस्ते’ शब्द का ही प्रयोग हर जगह पाया जाता है। पुराणों आदि में भी नमस्ते प शब्द का ही प्रयोग पाया जाता है।

उदाहरण के लिए :

 1. “दिव्य देव नमस्ते अस्तु” (अथर्व वेद 2/2/1)

 अर्थात “हे प्रकाशस्वरूप देव प्रभो आपको नमस्ते होवे”

2. “नमस्ते भगवन्नस्तु”– (यजुर्वेद 36/21)

 अर्थात “हे ऐश्वर्यसम्पन्न ईश्वर ! आपको हमारा नमस्ते होवे।”

नमस्ते या नमस्कार मुख्यतः हिन्दुओं और भारतीयों द्वारा एक दूसरे से मिलने पर अभिवादन और विनम्रता प्रदर्शित करने वाला शब्द है। यह शब्द संस्कृत के नमस शब्द से निकला है।

नमस्ते या नमस्कार को संस्कृत में विच्छेद करें तो हम पाएंगे की नमस्ते दो शब्दों से बना है नमः + अस्ते। नमः का मतलब होता है झुक गया और असते मतलब मेरा अहंकार से भरा सिर आपके सामने झुक गया।

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button