चल चित्र

‘इंसान अपनें कर्म सें महान बनता हैं आरक्षण सें नहीं’- तेलुगू एक्ट्रेस अंजली द्विवेदी

फ़्लोरिडा (US) : तेलुगु एक्ट्रेस अंजली द्विवेदी ने देश की आरक्षण व्यवस्था पर टिप्पणी की है।

जहां शोषित वंचितों के उत्थान के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने वाले डॉक्टर अम्बेडकर की आज जयंती है। वहीं तेलुगु फ़िल्म कलाकार अंजली द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आरक्षण को लेकर टिप्पणी की है।

एक्ट्रेस अंजली रामायण महाभारत के रचयिताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि “रामायण वाल्मीकि नें लिखी और महाभारत वेदव्यास नें ! दोनों हरिजन फिर भी महर्षि बनें !”

इसके आगे जोड़ते हुए अंजली नें आरक्षण की बजाय कर्म को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “इंसान अपनें कर्म सें महान बनता हैं आरक्षण सें नहीं ।”

आपको बता दें कि तेलुगू फ़िल्म कलाकार अंजली द्विवेदी मूल रूप से मध्यप्रदेश के  रीवा जिले से हैं। और वो एक्टिंग के अलावा वो भारतीय मामलों पर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

अंजली एक डांसर, मॉडल, व वीडियो ब्लॉगर भी हैं और वो फिलहाल अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में रहती हैं।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button