चुनावी पेंच

सपा मेनिफेस्टो: ‘अमीर सवर्णों’ पर 2% टैक्स लगाने का वादा, लोग बोले मुग़लों का जज़िया टैक्स…’

समाजवादी पार्टी नें 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'समाजवादी विजन', 'तथाकथित राष्ट्रवाद' के बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत जवानों के लिए कही बातें

नईदिल्ली : चुनावी घोषणा पत्र में सपा नें आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए ‘अमीर सवर्णों’ की प्रापर्टी पर टैक्स लगाने का वादा किया है |

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी नें  2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है | इस चुनावी घोषणा पत्र को पार्टी नें महापरिवर्तन के लिए ‘समाजवादी विजन के तौर पर पेश किया है |

पार्टी नें इस घोषणापत्र में सभी वर्गों के कल्याण की बातें कहते हुए उनके लिए कई तरह की योजनाएं चलाने का वादा किया है |

सामाजिक न्याय की बात कहते हुए अखिलेश यादव नें कहा कि ”  अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं, 10% समृद्ध लोग भारत की 60% संपत्ति पर काबिज हैं जबकि आधे से अधिक गरीब लोगों के हिस्से में मात्र 8% संपदा है | ”

इसी मुद्दे पर सपा प्रमुख नें सवर्ण जातियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ” अगर हमारी सरकार आती है तो उन 0.1% अमीरों पर 2% अतिरिक्त टैक्स लगाएँगे जिनकी सम्पत्ति ढाई करोड़ से ज्यादा है ताकि आर्थिक असमानता को भरा जा सके | ”

हालांकि सोशल मीडिया पर उनके इस वादा को लेकर विरोधियों नें आड़ो हाथ ले लिया और उनके इस टैक्स पॉलिसी को मुग़ल शासक अकबर के जजिया टैक्स से तुलना की गई | दरअसल जजिया वो टैक्स था जिसे 450 वर्ष पूर्व मुग़ल शासक अकबर नें गैर मुस्लिमों पर लगाया था |

उधर सपा नें अपने घोषणा पत्र में सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने का वादा भी किया है | वहीं शिक्षा पर अखिलेश यादव नें जोर डालते हुए प्रत्येक बच्चे के लिए निशुल्क व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के हक की बात कही है |

महिला सुरक्षा, रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा, दलितों व ओबीसी के अधिकारों, सभी प्रकार के उद्यमों व सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे भी इस घोषणा पत्र में पार्टी नें शामिल किए हैं |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button