इतिहास में आज

23 अक्टूबर : जब पहली बार उड़ा था लड़ाकू विमान

आज ही के दिन 1623 में एक महान कवि तुलसीदास का निधन हुआ था।

दुनिया(इतिहास) : चलिए जानते है आज के दिन कौन कौन सी रोचक घटनाये घटी थी जो आज हमारे इतिहास के पन्नो को इतिहासिक बनाती है

  • जब पहली बार इस्तेमाल हुआ था लड़ाकू विमान :
    1911 में पहली बार आज ही के दिन किसी युद्ध में लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया गया था। टर्को इटालियन युद्ध के दौरान लीबिया से इटली के एक पायलट ने टर्की का सैनिक सर्वेक्षण करते हुए उड़ान भरी थी जिसके बाद उसी वर्ष 1 नवंबर को लीबिया में टर्की की सेना पर इसी तरह के लड़ाकू विमान से पहली बमबारी की गई थी।
  • जब मिली थी सोवियत संघ को पहली चुनौती :
    हंगरी में आज 1956 में सोवियत संघ के खिलाफ हजारों लोग बाहर निकल आए थे और इसी के साथ हंगेरियन रेगुलेशन की शुरुआत हुई थी हालांकि इस विद्रोह को सोवियत संघ ने कामयाब नहीं होने दिया था और यह विद्रोह 10 नवंबर 1956 को समाप्त भी कर दिया गया था लेकिन यह दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में सोवियत संघ को दी गई पहली बड़ी चुनौती थी।
  • आज ही के दिन 1623 में एक महान कवि तुलसीदास का निधन हुआ था।
  • 1778 आज ही के दिन दक्षिण भारत की महान महिला स्वतंत्रता सेनानी चेन्नम्मा का कर्नाटका में जन्म हुआ था।
  • आज ही 1998 में पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी थी ।
  • आज ही 2003 में माओवादी हिंसा ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया।
  • भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button