चुनावी पेंचराजस्थानी रण
राजस्थान : 11 बगावती नेताओ को बीजेपी ने किया निष्काषित, पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का है आरोप
इससे पहले बगावत के सुर छेड़ने वाले ज्ञानदेव आहूजा को उपाध्यक्ष की लॉलीपॉप देकर पार्टी ने शांत कराया था।
राजस्थान(जयपुर) : लगातार चल रहे सियासी उबाल के बीच बीजेपी के राजस्थानी हेड क्वार्टर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने अपने 11 बगावती नेताओ को पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्काषित कर दिया है। इन सभी नेताओ पर आरोप है की यह नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्यासियो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे है जिसके बाद पार्टी ने इन्हे बाहर निकालने का रास्ता दिखा दिया है।
बाहर किये गए नेताओ के नाम व विधानसभा क्षेत्रों के नाम :
| विधानसभा | नाम |
| जैतारण | सुरेंद्र गोयल |
| मारवाड़ जंक्शन | लक्ष्मीनारायण दबे |
| श्रीगंगानगर | राधेश्याम गंगानगर |
| थानागाजी | हेमसिंघ भड़ाना |
| रतनगढ़ | राजकुमार रिड़वान |
| सुजानगढ़ | रामेश्वर भाटी |
| विराटनगर | कुलदीप धनकड़ |
| फुलेरा | दीनदयाल कुमावत |
| श्रीडूंगरगढ़ | किशनाराम नाइ |
| बांसवाड़ा | धनसिंघ रावत |
| सांगवाड़ा | अनीता कटारा |



