चल चित्र

सीता का खुलासा- ‘रामानंद पर बुद्धजीवियों नें किए थे केस, वो उत्तर रामायण नहीं कर पाए थे डायरेक्ट’

मुंबई : रामायण की सीता दीपिका चिखलिया नें देश के बुद्धजीवियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

आज रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण दूरदर्शन पर अंतिम एपिसोड के साथ खत्म हो गई। दर्शकों ने इसे शुरू से लेकर अंत तक भरपूर प्यार दिया। 16 अप्रैल को एक दिन में 77 मिलियन व्यूयरशिप के साथ रामायण पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना।

इसी बीच रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने आज ABVP के फेसबुक लाइव प्रोग्राम में रामायण से जुड़े कई अनकहे पहलुओं को भी बताया।

दीपिका नें बताया कि जब 90 के दशक में रामायण का प्रसारण हुआ था उस समय जो रामायण के निर्देशक थे रामानंद सागर उन पर 70 साल की उम्र में कई सारे अपराधिक केस दर्ज कराए गए थे।

उन्होंने बताया कि “जब उत्तर रामायण बनाई जा रही थी तब उन्होंने डायरेक्ट नहीं किया था बल्कि उनके बेटे आनंद और मोती सागर ने किया था। क्योंकि रामानंद सागर के ऊपर देश के कई जगहों में केस दर्ज किए गए थे जिसके कारण कोर्ट केस लड़ रहे थे।

दीपिका ने बताया कि रामानंद सागर के ऊपर केस चल रहे थे क्योंकि उन्होंने उत्तर रामायण में धोबी वाली लोक कथा दिखाई थी।

इसके बाद दीपिका ने कथित बुद्धजीवी वर्ग को लपेटे में लेते हुए कहा कि “यहां देश में यही दिक्कत है, कोई अच्छा करे तो उसको तारीफ की जगह उनके पर खींचते हैं। बहुत सारे बुद्धिजीवी थे जिनको रामायण से दिक्कत थी। और उन लोगों ने रामानंद सागर पर बहुत सारे केस किए।”

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button