दुराचार

रोजगार के लिए UP आया, नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर जम्मू में किया रेप, आरोपी रियाज गिरफ्तार

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में नाबालिग हिंदु बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में अंतरराज्यीय आरोपी रियाज गिरफ्तार हुआ है।

घटना सन्तकबीरनगर के थाना बेलहरकला की है जहां ग्राम पड़रिया निवासी हिंदू परिवार ने 24 मार्च 2020 में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़िता की माँ ने कहा था कि जब वो अपने लड़के को खोजने बाहर गई थी और उनकी 14 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। 15 मार्च 2020 से घर से गायब है। वो जब घर लौटी तो काफी खोजी बेनी की परन्तु अभी तक कोई पता नहीं चल सका। वहीं लगभग साल भर बाद 29 मार्च 2021 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

वांछित अभियुक्त नाम पता मोहम्मद रियाज पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी लाटेर थाना पोनी जनपद रियासी जम्मू – कश्मीर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। एक साल पूर्व किशोरी को भगा कर जम्मू ले जाने के आरोपी को पुलिस रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर संतकबीरनगर ले आई। उसे जेल भेज दिया गया है । पुलिस ने अपहत किशोरी को मेडिकल जांच को भेजा है। 

एसओ अनिल दूबे ने बताया कि एक साल पूर्व मोहम्मद रियाज निवासी लतैर भाभला थाना पोनी पुलिस ने जिला रियासी, आरोपी को जम्मू – कश्मीर जेल भेजा। ये रोजगार के सिलसिले में यहां आया था। यहां से वह क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। इस मामले में केस दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई।

जम्मू में लोकेशन मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। पुलिस ने टीम ने 25 मार्च को आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी मुक्त करा लिया। पुलिस दोनों को लेकर रविवार को संतकबीरनगर पहुंची। किशोरी के अपहरण के 1 मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

अभियुक्त द्वारा 15 मार्च 2020 को हिंदू परिवार की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना बलहरकला पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button