रिव्यु कोना

‘बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया, सुशांत केस की CBI जांच हो’: पूर्व कांग्रेस सांसद

मुंबई: अब कांग्रेस नेता भी सुशांत केस में CBI माँग पर उतर आए हैं, मुंबई पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत की जांच पर खुद महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने असंतोष व्यक्त किया है।

बता दें कि संजय निरुपम मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ साथ नि राज्यसभा में सांसद भी रह चुके हैं।

निरुपम ने सुशांत केस को CBI को देने की मांग करते हुए कहा कि “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच दो पुलिस अलग-अलग करे, यह अटपटा है। अगर मुंबई पुलिस जिद्द नहीं छोड़ती तो बेहतर होगा बिहार सरकार केंद्र को लिखे और इस मामले की CBI जाँच की माँग करे। कम-से-कम जाँच को एक दिशा मिलेगी और जनभावनाओं का सम्मान होगा। सबसे अहम है कि सुशांत के साथ न्याय होगा।”

इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा बिहार पुलिस के साथ बुरे बर्ताव करने का आरोप भी लगाया। निरुपम ने कहा कि “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही है, वह भद्दा लग रहा है। मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हो। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जाँच नहीं, एक होड़ चल रही है।”

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस के रवैये पर बिहार भाजपा ने भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

मुम्बई पुलिस रुकावट पैदा कर रही है: बिहार भाजपा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि “मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में बिहार पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग नहीं रही है।”

आगे सुशील मोदी ने केस में CBI के दखल देने की मांग करते हुए कहा कि “भाजपा को लगता है कि इस केस को CBI को ले लेना चाहिए।”

सुशांत सिंह केस में ED मामला दर्ज करे: पूर्व मुख्यमंत्री

वहीं महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुशांत केस में ED की कार्रवाई की भी माँग की है। फणनवीस ने कहा कि “सुशांत केस को CBI को सौंपने के बारे में एक बहुत बड़ी जनभावना है लेकिन राज्य सरकार की अनिच्छा को देखते हुए, कम से कम ED एक ECIR दर्ज कर सकता है क्योंकि गलतफहमी और मनी लॉन्ड्रिंग कोण सामने आया है।”

पूर्व महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस कायान तब आया है जब महाराष्ट्र सरकार CBI के दखलको भी इंकार कर रही है।

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button