चुनावी पेंच

नोटा नहीं छोटा: महाराष्ट्र में BJP और कांग्रेस गठबंधनों के ये 11 प्रत्याशी नोटा की वजह से हार गए !

मुंबई : नोटा नें विधानसभा चुनावों में BJP व कांग्रेस गठबंधनों, दोनों को सत्ता से दूर करने का काम किया है।

नोटा का नाम भले ही छोटा है लेकिन अब लगातार उम्मीदवारों के गले की फांस बनता जा रहा है वहीं देश की सत्ताधारी BJP के लिए नोटा ग्रहण साबित होता जा रहा है यूं कहें कि BJP की जीत को नोटा खिसकाने का काम कर रहा है। जैसा कि आपको पता है MP विधानसभा चुनाव में नोटा नें शिवराज सरकार की अकेले लुटिया डुबो दी।

हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आए हैं हर कोई अलग तरह विश्लेषण कर रहा है लेकिन फलाना दिखाना की टीम नें नोटा पर गहन व आकर्षक विश्लेषण किया है।

2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 4,60,741 (0.9%) नोटा पड़े थे जबकि इस साल 2019 में बढ़कर 7,42,134 (1.3%) हो गए।

TOI Report : Nota Analysis of Maha & Hari Assembly Polls 14 vs 19

इस विश्लेषण में आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 11 सीटें या कहें कि प्रत्याशी ऐसे थे जो नोटा की वजह से हार गए। अर्थात इन सीटों पर हार का अंतर कम था लेकिन नोटा वोट इससे अधिक पड़े। इसमें नोटा की वजह से BJP-शिवसेना के 6 प्रत्याशी हारे जबकि कांग्रेस-NCP के 5 प्रत्याशी।

जबकि लातूर ग्रामीण (नोटा- 27 हजार) और पालस कडग़ांव (नोटा- 20 हज़ार) दो ऐसी सीटें रहीं जहाँ इतिहास के रूप में नोटा दूसरे स्थान पर रहा दूसरे लहजे में कहें तो उम्मीदवारों नें उम्मीदवार को हराकर नहीं बल्कि नोटा को हराकर जीत दर्ज की।

वो सीटें जिसमें BJP 4 सीट जीती, शिवसेना 1 सीट, कांग्रेस (INC) 1 सीट, NCP 2, CPIM को 1 सीट, समाजवादी पार्टी (SP) को 1 सीट और 1 बहुजन वंचित अगाधी (BVA) सीट।

1. विधानसभा अकोला (पूर्व) से गोवर्धन शर्मा (BJP ) जीतेे साजिद खान (INC) 2593 वोटों से पीछे जबकि 2617 नोटा पड़े।

2. अर्जुनी मोरेगाँव से चंद्रिका पुरे गोवर्धन (NCP) जीते, बड़ोले सूदन (BJP) 718 वोट से पीछे जबकि नोटा 2045 पड़े।

3. उल्लासनगर से ऐलानी उत्तमचंद (BJP) जीते  ज्योति कलानी (NCP) 2595 वोट से पीछे जबकि 3561 नोटा पड़े।

4. भिवंडी (पूर्व) रेस कसम शेख़ (SP) जीतेे, रुपेश महात्रे (SS) 1314 वोट से पीछे जबकि 1358 नोटा पड़े।

5. चाँदीवली से दिलीप भाऊसाहब (SS) जीतेे खान मो. आरिफ़ (INC) 409 वोट से पीछे जबकि नोटा 3360 पड़े।

6. कोपरगाँव से आशुतोष काले (NCP) जीते, कोल्हे बिपिनदादा (BJP) 822 वोट से पीछे जबकि 1622 नोटा पड़े।

7. बोईसर से राजेश पाटिल (BVA) जीते, तारे विलास सुकुर (SS) 2752 वोट से पीछे जबकि 4622 नोटा पड़े।

8. खड़कवसाला से भीमराव तापकीर (BJP) जीते, डोडके शिवाजी (NCP) वोट से पीछे 2595 जबकि 3561 नोटा पड़े।

9. दहानु से निकाले भिवा (CPIM) जीते, धनखरे जन्य (BJP) वोट से पीछे 4707 जबकि 4824 नोटा पड़े।

10. अक्कलकुंवा से केसी पडवी (INC) जीते, आमस पडवी (SS) 2096 वोट से पीछे जबकि 4857 नोटा पड़े।

11. दौंद से राहुल सुभाषराव (BJP) जीते, रमेश किशनराव (NCP) 746 वोट से पीछे जबकि 917 नोटा पड़े।

ये आंकड़े चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किए गए हैं।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button