स्पेशल

बाढ़ पीड़ितों को अक्षय नें दान किया 2 करोड़: लोग बोले- ‘एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे…’

बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फ़िर बनें बाढ़ पीड़ितों के मसीहा, असम के CM सहित सोशल मीडिया नें जताया आभार

असम : अक्षय कुमार द्वारा असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पर सोशल मीडिया सहित विदेशी फैंस नें उनका धन्यवाद किया और उन्हें दीन दुखियों का मसीहा बताया |

नेक कामों की वजह से आज-कल सोशल मीडिया से लेकर हर जगह एक बंदा घूम रहा है | यदि इस बाढ़ के समय किसी की डूबती नईया को मंझदार में लगाने के लिए कोई आगे आए तो लोग उसे अपना मसीहा भी मान रहे हैं | जी हाँ ऐसा ही कुछ हो रहा है असम के बाढ़ पीड़ितों व हीरो अक्षय कुमार के साथ |

दरअसल भारी बारिश से असम खतरनाक बाढ़ की चपेट में आ चुका है लगातार बारिश नें न जाने कितनों के घरबार उजाड़ दिए और कितनों को मौत की नींद सुला दिया |

असम में गाँव के गाँव बहे जा रहे हैं, लोग बाढ़ से बचने के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं, NDRF समेत बचाव दल दिनरात एककर लोगों को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित आशियानों तक पहुंचा रहे हैं |

इधर खाना पानी व दवाईयों की मदद के लिए गुहार लगा रहे बाढ़ पीड़ितों का एक हाथ थामने का जिम्मा अक्षय कुमार नें भी लिया है और उन्होंने 2 करोड़ रुपए मदद के रूप में दान किए हैं | जिसमें 1 करोड़ की राशि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष व 1 करोड़ काजीरंगा पार्क के बचाव के लिए दिया है |

उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट संदेश में जानकारी देते हुए लिखा कि “असम में विनाशकारी बाढ़ के बारे में जानकर बहुत दुखी हुआ हूँ | इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित मनुष्य व जीव मदद के हकदार हैं | सभी को मदद के लिए अपील करते हुए मैं प्रत्येक, मुख्यमंत्री राहत कोष व काजीरंगा पार्क बचाव अभियान को 1-1 करोड़ दान करता हूँ |”

उनके इस नेकी पर सोशल मीडिया से लेकर हर कोई दीवाना हो चुका हैअसम CM सर्वानंद सोनोवाल नें कहा कि “शुक्रिया अक्षय कुमार, असम के लोग आपके इस महान काम और मदद की प्रशंसा करते हैं |”

एक यूजर कनिका पंडित नें पहले ही जवाब में लिखा “एक ही तो दिल है कितननी बार जीतोगे सर, सादर प्रणाम |”

उनके इस काम से भारत ही नहीं बल्कि विदेशी फैंस भी कायल हुए हैं बांग्लादेश की राजधानी ढांका के रहने वाले फखरुल इस्लाम खान कहते हैं “क्या कहेंगे इनके बारे में ? वो एकदम बिल्कुल दयालु प्रकति के आदमी हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है | अक्षय बॉस सलाम आपको, इसी तरह अच्छे काम आप अपनी अंतिम साँस तक करते रहिए |”

 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button