स्पेशल

इंडोनेशिया में 31 फुट लम्बी व्हेल मिली मृत, पेट से निकला 6 किलो प्लास्टिक

प्लास्टिक निगलने से लगतार हो रही मौतों पर वैज्ञानिक भी कई बार चिंता जता चुके है पर हालात जस के तस है।

इंडोनेशिया(कपोटा आइलैंड) : इंडोनेशिया के कपोटा आइलैंड के निकट Wakatobi National Park में सोमवार शाम को एक 31 फुट लम्बी व्हेल मृत पाई गयी है। असमय मौत का पता लगाने के लिए जब व्हेल का पोस्टमार्टम किया गया तो सभी वैज्ञानिक स्तब्ध रह गए, वैज्ञानिको ने व्हेल के पेट से 6 किलो के करीब प्लास्टिक निकाला है।

निकाले गए सामानों में करीब 115 प्लास्टिक कप, 4 प्लास्टिक की बोतले, 25 प्लास्टिक की थैलिया व 2 चप्पलें शामिल है। मानव द्वारा अंधाधुन्द फेंके जा रहे प्लास्टिक से समुद्री जीव के मरने की खबरे पहले भी खूब सुर्खिया बटोर रही थी जिसके बाद हुई इतने विशाल व्हेल की मृत्यु ने वैज्ञानिको को गहन सोच में धकेल दिया है।



WWF इंडोनेशिया द्वारा किये गए ट्वीट में बताया गया की मृत व्हेल के पेट से कितनी मात्रा में प्लास्टिक बरामद हुआ है।


2015 में जारी हुई Environmental Campaigner Ocean Conservancy and the McKinsey Center for Business and Environment रिपोर्ट में यह निकल कर सामने आया था की समुद्र का अकेला 60 फीसदी प्रदुषण 5 एशियाई देश फैलते है जिनमे : चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम और थाईलैंड शामिल है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button