डायरेक्टर उज़र खान के निरमा एड में मराठा योद्धाओं का अपमान, लोगों का बॉयकॉट ट्रेंड !

मुंबई : उजर खान द्वारा निर्देशित निरमा एड में मराठा योद्धाओं के अपमान करने का आरोप लगाकर लोग इसके खिलाफ ट्रेंड चला रहे हैं।

हाल ही में आए निरमा एडवांस के एक विज्ञापन नें सोशल मीडिया पर एक विवाद छेड़ दिया है।

दरअसल फ़िल्म मेकर उज़र खान द्वारा निर्देशित एक एड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस एड में एक्टर अक्षय कुमार मेन रोल में हैं।

Artist Uzer Khan

एड में हिंदवी साम्रज्य की स्थापना करने वाले मराठा योद्धाओं को दिखाया गया है।

वीडियो एड के माध्यम से सोशल मीडिया यूज़र्स नें इसपर कई आरोप लगाए हैं। जैसा यूज़र्स नें कहा कि मराठा योद्धाओं का अपमान कर रहा है। जिसमें इन योद्धाओं को नाचते हुए दिखाया गया है।

ये संस्कृति के ख़िलाफ़ है लेकिन पैसे के ख़ातिर जानबूझकर भारतीय संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है।

अब लोग निरमा प्रोडक्ट के ख़िलाफ़ बायकॉट ट्रेंड चला रहे हैं और इसी के जरिए विरोध जता रहे हैं।

ख़बर लिखने तक बायकॉट निरमा के 24 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं।

Boycott Nirma Trends