श्रीलंका ने चीन का दामन छोड़, थामा भारत का हाथ?

श्रीलंका ने चीन को आँख दिखाते हुए उसके साथ हुए 30 करोड़ डॉलर के सौदे को तोड़ दिया है। श्रीलंका अब ये सौदे भारत के साथ करने का भी मन बना रहा है।

नई दिल्ली:- श्रीलंका भारत का पड़ोसी मुल्क है पर चीन के दूर होने पर भी वह हमेशा उसके नजदीक रहता है। श्रीलंका में चीन ने बहुत सारा निवेश किया हुआ है, जिसके आधार पर वह उसे अपनी उँगलियों पर नचाता है। श्रीलंका की विदेश नीतियों में भी चीन का वर्चस्व देखने को मिलता है, परन्तु अब लगता है ऐसा नहीं है क्योकि श्रीलंका ने चीन को आँख दिखाते हुए उसके साथ हुए 30 करोड़ डॉलर के सौदे को तोड़ दिया है। श्रीलंका अब ये सौदे भारत के साथ करने का भी मन बना रहा है।

दरअसल बीते कुछ सालों में चीन ने भारत के पड़ोसी देशों को अपने जाल में फंसा लिया है, जिससे भारत भलीभांति अवगत है। भारत के सभी पड़ोसी देशों में चीन ने बहुत बड़ी मात्रा में निवेश किया हुआ है, चाहे वह नेपाल में हो, श्रीलंका में हो, बांग्लादेश में हो और पाकिस्तान को तो लगभग खरीद ही लिया है।

चीन इतना ही नहीं भारत की नौसेना पर नजर रखने और हिन्द महासागर में भारत की घेराबंदी करने के इरादे से पाकिस्तान और श्रीलंका में भी पोर्ट बना रहा था, जिसमे से श्रीलंका इस बात से पीछे हट गया और उसने अपने पड़ोसी देश भारत के साथ जाना बेहतर समझा है।

हम आपको यह बता दे कि श्रीलंका ने चीन के साथ सौदे रद्द करने का फैसला तब किया है जब श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे भारत की यात्रा पर दिल्ली आये हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के बीच शनिवार को मुलाकात होनी तय हुई है।